फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Miscreants set 15-yr-old girl on fire, victim under treatment at AIIMS Bhubaneswar

ओडिशा में फिर इंसानियत शर्मसार: पुरी में बदमाशों ने 15 साल की लड़की को आग के हवाले किया, एम्स ले जाया गया

Sat, 19 Jul 2025 11:30 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 19 Jul 2025 11:30 AM IST
सार

लड़की को गंभीर हालत में एम्स भुवनेश्वर ले जाया गया। वह 70 प्रतिशत तक जल गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बयाबार गांव में तीन बदमाशों ने लड़की को उस समय आग लगा दी, जब वह अपने दोस्त के घर जा रही थी। घटना के बाद वे मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने आग बुझाई और उसे अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Odisha: Miscreants set 15-yr-old girl on fire, victim under treatment at AIIMS Bhubaneswar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

ओडिशा के पुरी जिले में शनिवार को बदमाशों ने एक 15 साल की मासूम लड़की को आग के हवाले कर दिया। बच्ची को गंभीर हालत में एम्स भुवनेश्वर ले जाया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रभारी उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने एक पोस्ट में घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मैं यह खबर सुनकर दुखी और स्तब्ध हूं कि पुरी जिले के बलंगा में कुछ बदमाशों ने सड़क पर एक 15 साल की लड़की पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी।

लड़की को तुरंत एम्स भुवनेश्वर ले जाया गया
उपमुख्यमंत्री ने कहा, 'लड़की को तुरंत एम्स भुवनेश्वर ले जाया गया है। उसके इलाज की सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इलाज का सारा खर्च सरकार वहन करेगी। पुलिस प्रशासन को दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


लड़की के चचेरे भाई ने क्या कहा?
वहीं इस मामले में लड़की के चचेरे भाई ने बताया किसुबह करीब 8:30 बजे वह अपनी सहेली से मिलने जा रही थी। रास्ते में कुछ लोगों ने उसका अपहरण किया, फिर उसे नदी किनारे ले जाकर आग के हवाले कर दिया। किसी तरह वह वहां से भागकर एक घर तक पहुंची। वहां के लोगों ने उसे कपड़े पहनाए और हमें फोन किया। हम पहुंचे और उसे पहले पास के अस्पताल और फिर AIIMS लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Odisha: 'शासन की विफलता, जवाब चाहती है जनता', पुरी में लड़की को आग लगाने की घटना पर बोले पूर्व CM नवीन पटनायक

परिवार की मांग – दोषियों को हो फांसी
परिजनों ने इस दरिंदगी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी है। जांच चल रही है। हमें नहीं पता आरोपी कौन हैं, पर लड़की ने उन्हें देखा है। वह बेहतर बता पाएगी। हम चाहते हैं कि दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।

क्या है मामला?
घटना बलंगा थाना क्षेत्र के बयाबर गांव में सुबह करीब 9 बजे हुई, जब लड़की अपनी सहेली के घर जा रही थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उसे रोका, उसे जबरन भार्गवी नदी के किनारे ले गए और उसके शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़का और उसे आग लगा दी। घटनास्थल नुआगोपालपुर बस्ती स्थित उसके घर से लगभग 1.5 किलोमीटर और बलंगा पुलिस स्टेशन से लगभग 5-7 किलोमीटर दूर है। लड़की को आग लगाने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने आग बुझाई और बाद में उसे पिपिली सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे एम्स भेज दिया गया।


अभी तक किसी को हिरासत में या गिरफ्तार नहीं किया गया
मौके पर पहुंचे पुरी के पुलिस अधीक्षक पिनाक मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीमें भी जांच में लगी हुई हैं। अभी तक किसी को हिरासत में या गिरफ्तार नहीं किया गया है। पिपिली उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) देबाशीष मिश्रा ने कहा कि लड़की की पीठ, पेट और अन्य हिस्से झुलस गए हैं। उन्होंने कहा, 'अपराधियों को पकड़ने के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। हम निजी घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों से सुराग तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।'

ये भी पढ़ें:- Politics: ममता बनर्जी के आरोपों पर हिमंत बिस्व सरमा का पलटवार, कहा- हमारी लड़ाई घुसपैठ के खिलाफ है

पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश

पुरी की जिला कलेक्टर चंचल राणा ने कहा कि प्रशासन ने घटना को बहुत गंभीरता से लिया है और पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

बीजद और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल पहुंचा एम्स
इस बीच विपक्षी बीजद और कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने एम्स भुवनेश्वर का दौरा किया और लड़की के परिजनों और डॉक्टरों से मुलाकात की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना ने कहा, 'उसका अभी इलाज चल रहा है। हम उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।'

छात्रा के आत्मदाह करने की दुखद घटना ने सभी को झकझोर दिया था
इससे पहले ओडिशा के ही बालासोर में फकीर मोहन स्वायत्त कॉलेज में एक 20 वर्षीय बीएड की छात्रा की आत्मदाह के बाद मौत ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया था। छात्रा ने कॉलेज के शिक्षा विभाग के प्रमुख (एचओडी) समीर कुमार साहू पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न करने के विरोध में ये आत्मघाती कदम उठा लिया था। सूत्रों के अनुसार, छह महीने पहले आंतरिक शिकायत समिति को दी गई अपनी शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया था कि प्रोफेसर उसे परेशान कर रहा है और उसकी बात न मानने पर उसका शैक्षणिक करियर बर्बाद करने की धमकी भी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed