फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odia litterateur, journalist Manorama Mohapatra passed away and PM Modi expresses anguish

दुखद: ओडिशा की जानीमानी साहित्यकार मनोरमा महापात्रा का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

Sun, 19 Sep 2021 03:18 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, भुवनेश्वर।
पीटीआई, भुवनेश्वर। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 19 Sep 2021 03:18 AM IST
सार

मनोरमा महापात्रा ने 1984 में साहित्य अकादमी पुरस्कार, 1988 में सोवियत नेहरू पुरस्कार, 1990 में क्रिटिक सर्कल ऑफ इंडिया अवार्ड, 1991 में ईश्वर चंद्र विद्यासागर सम्मान और 1994 में रूपंबर पुरस्कार जीता था।

विज्ञापन
Odia litterateur, journalist Manorama Mohapatra passed away and PM Modi expresses anguish
मनोरमा महापात्रा - फोटो : Wikipedia

विस्तार

ओडिशा की जानीमानी साहित्यकार और पत्रकार मनोरमा महापात्रा का शनिवार को यहां निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं। वह ओडिशा के सबसे बड़े अखबार दैनिक समाज की संपादक रह चुकी थीं। उनको सीने की दर्द की शिकायत के बाद एससीबी मेडिकल कॉलेज, अस्पताल ले जाया गया था। वहीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रख्यात उड़िया साहित्यकार और पत्रकार मनोरमा महापात्रा के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रख्यात साहित्यकार मनोरमा महापात्रा जी के निधन से व्यथित हूं। उन्हें विभिन्न मुद्दों पर उनके लेखन के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने मीडिया में भी भरपूर योगदान दिया और व्यापक सामुदायिक सेवा की। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी जताया दुख
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई अन्य राजनेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। पटनायक ने कहा कि राज्य ने एक विद्वान और सम्मानित व्यक्तित्व को खो दिया है। एक शिक्षाविद् और साहित्यकार के रूप में, महापात्रा ने ओडिया साहित्य जगत में एक जगह बनाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पद्म भूषण पुरस्कार से हो चुकी हैं सम्मानित
मनोरमा महापात्रा को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। महापात्रा ओडिशा में महिला सशक्तिकरण का चेहरा थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed