फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NTA to conduct retest for CUET-UG candidates if grievance raised by them found correct

NTA: ‘गड़बड़ी मिलने पर दोबारा आयोजित होगी CUET-UG परीक्षा’, एनटीए ने कहा- 15 से 19 जुलाई के बीच होगा आयोजन

Sun, 07 Jul 2024 08:28 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 07 Jul 2024 08:28 PM IST
सार

NTA: कुछ अभ्यर्थियों ने सीयूईटी-यूजी परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतें की हैं। इसके जवाब में एनटीए का कहना कि अगर अभ्यर्थियों की कोई भी शिकायत सही पाई गई तो 15 से 19 जुलाई के बीच परीक्षा का दोबारा आयोजन होगा। 

विज्ञापन
NTA to conduct retest for CUET-UG candidates if grievance raised by them found correct
सीयूईटी परीक्षा (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई

विस्तार

नीट-यूजी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) भी सवालों के घेरे में है। इस बीच एनटीए का कहना है कि सीयूईटी-यूजी परीक्षा का आयोजन दोबारा किया जा सकता है। दरअसल, कुछ अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतें की हैं। इसके जवाब में एनटीए का कहना कि अगर अभ्यर्थियों की कोई भी शिकायत सही पाई गई तो 15 से 19 जुलाई के बीच सीयूईटी-यूजी परीक्षा का आयोजन होगा। 

विज्ञापन


गड़बड़ी मिलने पर 15 से 19 जुलाई के बीच होगी सीयूईटी-यूजी परीक्षा 
एनटीए द्वारा स्नातक प्रवेश परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी भी जारी की है। एक अधिकारी ने कहा कि अगर अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी में कोई भी परेशानी नजर आती है तो वे 9 जुलाई को शाम छह बजे तक अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। अधिकारी ने कहा ‘एनटीए को सीयूईटी-यूजी परीक्षा के बारे में 30 जून तक कुछ शिकायतें भी मिलीं। अगर, कोई शिकायत सही पाई गई तो 15 जुलाई से 19 जुलाई के बीच परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी।’
विज्ञापन

 

अभ्यर्थियों ने किए हैं ये दावे
एनटीए के अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से मिलीं शिकायतों पर कुछ नहीं कहा। उधर, कई अभ्यर्थियों ने दावा किया कि कुछ परीक्षा केंद्रों पर तकनीक समस्याएं थीं, जिससे समय की बर्बादी हुई। एजेंसी के अधिकारी ने कहा कि उम्मीदवारों की शिकायतों का विश्लेषण विशेषज्ञों का दल कर रहा है। इसके अलावा उत्तर कुंजी में संशोधन के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीयूईटी-यूजी परीक्षा के नतीजों में देरी
आपको बता दें कि हाल ही में नीट-यूजी और यूजीसी-नेट परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर विवाद चल रहा है। माना जा रहा है कि इस वजह से सीयूईटी-यूजी परीक्षा के नतीजों में देरी हो रही है। सीयूईटी-यूजी परीक्षा को तार्किक कारणों का हवाला देते हुए आयोजन से ठीक पहले रद्द कर दिया गया था। इसके बाद में यह परीक्षा दिल्ली में आयोजित की गई थी। इस वर्ष इस परीक्षा के लिए 13.4 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed