{"_id":"579d332c4f1c1bce7d21e0d9","slug":"now-the-us-said-the-intolerance-growing-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अमेरिका ने कहा - भारत में असहिष्णुता बढ़ रही है, सरकार उठाए कदम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब अमेरिका ने कहा - भारत में असहिष्णुता बढ़ रही है, सरकार उठाए कदम
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Sun, 31 Jul 2016 04:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में ‘बढ़ती असहिष्णुता और हिंसा’ पर चिंता जताते हुए अमेरिका ने भारत सरकार को कहा है कि नागरिकों की सुरक्षा और अपराधियों को सजा दिलाने के लिए वह ‘अपनी हर शक्ति’ का इस्तेमाल करे। दरअसल, मध्य प्रदेश में कथित तौर पर गोमांस ले जाने को लेकर मुस्लिम महिलाओं की पिटाई के मामले में अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता जॉन किर्बी पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन
किर्बी ने कहा, ‘असहिष्णुता और हिंसा की रिपोर्टां पर हम बहुत चिंतित हैं। असहिष्णुता और धार्मिक अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बनाने की कोशिश में हम भारतीय जनता और सरकार के साथ है।’
विज्ञापन
किर्बी ने कहा, ‘ऐसी समस्याओं का सामना कर रहे देशों की सरकारों से हम कहते है कि नागरिकों की सुरक्षा देने और अपराधियों को सजा देने में वह हरसंभव कोशिश करें।’ किर्बी ने कहा कि अमेरिका भारतीय लोगों के साथ उनके सहिष्णु विचारों को साकार करने के लिए काम करने को तैयार है।
विज्ञापन