फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now the government will give jobs to the youth in the generic forma

अब जेनेरिक फॉर्मा में सरकार देगी युवाओं को रोजगार, प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचा प्रस्ताव   

Mon, 10 Sep 2018 01:40 AM IST
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
Now the government will give jobs to the youth in the generic forma
generic medicine
जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार जल्द ही एक और बड़ा निर्णय लेने जा रही है। अभी तक सरकार ने देश भर में जेनेरिक केंद्रों की संख्या बढ़ाने में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। अब इन्हीं केंद्रों के जरिए सरकार बेरोजगार युवाओं के लिए नया विकल्प देने जा रही है।       
विज्ञापन


अमर उजाला को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के तहत जल्द ही केंद्र सरकार देश भर में युवाओं के लिए जेनेरिक दवाओं को लेकर फॉर्मा कोर्स शुरू करने पर विचार कर रही है। इसके लिए एक प्रोजेक्ट तैयार हो चुका है, जिसे अंतिम मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को भेजा गया है। उम्मीद है कि अगले एक से दो माह के बीच में इस पर फैसला लिया जा सकता है।  
विज्ञापन

     
दरअसल देश में महंगे उपचार और दवाओं की घपलेबाजी को लेकर करीब आठ वर्ष पहले कई तरह के अभियान चलाए गए थे, जिसके बाद तत्कालीन सरकार ने जेनेरिक दवाओं पर जोर दिया, लेकिन जमीनी स्तर पर इसे सार्थक बनाने में असफलता हासिल हुई। इसके बाद वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद देश में जेनेरिक दवाओं के दायरे को बढ़ाने में काम शुरू हुआ। स्थिति यह है कि पिछले चार वर्षों में सरकार ने 3910 जेनेरिक केंद्रों की स्थापना की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही ये आंकड़ा पांच हजार तक पहुंचने जा रहा है। इसके अलावा दवाओं की कमी को दूर करने के लिए सरकार डिजिटल इंडिया तक तकनीकी सिस्टम पर भी जोर दे रही है। यही नहीं मरीजों को जेनेरिक दवाओं की जानकारी आसानी से हासिल हो, इसके लिए भी मोबाइल एप बेस्ड तकनीकी पर काम जारी है। अब सरकार इसे रोजगार से जोड़कर भी देख रही है।     
  
कोर्स के साथ मिल सकेगा रोजगार  
    

प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि लंबे समय से जनऔषधि में फॉर्मासिस्ट्स तैयार करने की मांग चली आ रही है। इसका फायदा भी ज्यादा होगा। अभी तक देश में ऐसा नहीं है। ड्रग एवं कास्मेटिक एक्ट के तहत जो नियम सामान्य केमिस्ट के लिए हैं, वहीं नियम जनऔषधि केंद्र संचालक के लिए भी हैं। लेकिन जेनेरिक दवाओं में फॉर्मासिस्ट्स तैयार होने के बाद इन्हें विशेषज्ञता हासिल हो सकेगी। साथ ही वे कोर्स के बाद सरकार की परियोजना से जुड़कर रोजगार भी पा सकेंगे।       


पीएमओ के फैसले के बाद होगी घोषणा  
    
एक सवाल के जवाब में अधिकारी ने बताया कि जब तक पीएमओ की ओर से किसी भी तरह का निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक इसकी घोषणा करना जल्दबाजी होगा। हालांकि अभी तक सकारात्मक पक्ष मिलने के चलते इस प्रोजेक्ट से जुड़े अन्य विकल्पों पर भी काम किया जा रहा है। ताकि मंजूरी मिलने के बाद तत्काल इस फॉर्मा कोर्स को नए शैक्षणिक सत्र से शुरू किया जा सके।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed