फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Notice to former cricketer Yuvraj Singh, action in case of commercial use of villa in Goa

Yuvraj Singh: पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को नोटिस, गोवा में विला के व्यावसायिक इस्तेमाल के मामले में कार्रवाई

Wed, 23 Nov 2022 07:48 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 23 Nov 2022 07:48 AM IST
सार

गोवा पर्यटन विभाग ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को नोटिस भेजा है। गोवा में विला के व्यावसायिक इस्तेमाल के मामले में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Notice to former cricketer Yuvraj Singh, action in case of commercial use of villa in Goa
युवराज सिंह(फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

गोवा पर्यटन विभाग ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को नोटिस भेजा है। दरअसल, यहां के मोरजिम में युवराज सिंह का एक विला है। आरोप है कि विला को  पंजीकृत कराए बिना ‘होमस्टे’ के तौर इस्तेमाल किया जा रहा है। युवराज को आठ दिसंबर को सुनवाई के लिए बुलाया गया है। गोवा पर्यटन व्यापार अधिनियम 1982 के तहत राज्य में ‘होमस्टे’ का संचालन पंजीकरण के बाद ही किया जा सकता है।

विज्ञापन


राज्य पर्यटन विभाग  के उपनिदेशक राजेश काले ने 18 नवंबर को विला ‘कासा सिंह’ के पते पर नोटिस जारी किया था। इसमें युवराज को आठ दिसंबर को सुबह 11 बजे व्यक्तिगत सुनवाई के लिए पेश होने का निर्देश दिया गया है। विला उत्तरी गोवा के मोरजिम में है।
विज्ञापन


नोटिस में पूछा गया है कि पर्यटन व्यापार अधिनियम के तहत संपत्ति का पंजीकरण नहीं कराने के लिए उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई क्यों नहीं शुरू की जानी चाहिए। मामले में दोषी पाए जाने पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed