फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Assembly Congress MLA accused remaining seated Vande Mataram what did BJP about the controversy

गुजरात विधानसभा में बवाल: वंदे मातरम के दौरान कांग्रेस विधायक पर बैठने का आरोप, विवाद पर भाजपा ने क्या कहा?

Wed, 09 Sep 2026 05:22 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, गांधीनगर
पीटीआई, गांधीनगर Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 09 Sep 2026 05:22 PM IST
सार

गुजरात विधानसभा के मॉनसून सत्र की शुरुआत में ‘वंदे मातरम’ के दौरान कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला के बैठने को लेकर विवाद हुआ। भाजपा ने इसे राष्ट्रगीत का अपमान बताते हुए माफी की मांग की। आईए जानतें हैं कांग्रेस ने इस पर क्या कहा? 

विज्ञापन
Gujarat Assembly Congress MLA accused remaining seated  Vande Mataram what did BJP about the controversy
प्रवीण माली, मंत्री , गुजरात - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भाजपा ने बुधवार को आरोप लगाया कि गुजरात विधानसभा के मॉनसून सत्र की शुरुआत में 'वंदे मातरम' गाए जाने के दौरान कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला बैठे रहे, जिससे उन्होंने इसका अपमान किया। भाजपा ने उनसे माफी की मांग की।
विज्ञापन


कांग्रेस ने क्या कहा? 
विपक्षी कांग्रेस ने इस आरोप को खारिज किया, लेकिन राज्य के मंत्री प्रवीण माली ने आरोप लगाया कि जब राष्ट्रगीत शुरू हुआ तो खेड़ावाला खड़े तो हुए, लेकिन तुरंत ही बैठ गए। अहमदाबाद की जमालपुर-खाडिया सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले खेड़ावाला गुजरात में एकमात्र मुस्लिम विधायक हैं।
विज्ञापन


मंत्री प्रवीण माली ने क्या आरोप लगाया? 
राज्य विधानसभा का तीन दिवसीय मॉनसून सत्र बुधवार को गांधीनगर में शुरू हुआ। पत्रकारों से बात करते हुए माली ने कहा कि सत्र की शुरुआत 'वंदे मातरम' से करने की परंपरा है। आरोप लगाया कि खेड़ावाला का व्यवहार राष्ट्रगीत का अपमान करने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'देश का अपमान करने जैसा है'
उन्होंने कहा, 'हम इस अपमान के लिए कांग्रेस से जवाब मांगते हैं। उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि क्या यह इमरान खेड़ावाला का व्यक्तिगत रुख है या पार्टी का आधिकारिक रुख।' मंत्री ने मांग की कि खेड़ावाला अपने व्यवहार के लिए माफी मांगें। उन्होंने आरोप लगाया, 'उन्हें देश से भी माफी मांगनी चाहिए क्योंकि 'वंदे मातरम' का अपमान देश का अपमान करने जैसा है।' 

माली ने कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर कांग्रेस को जवाब देगी और दावा किया कि जनता भी स्पष्टीकरण की मांग कर रही है। हालांकि, विधानसभा में कांग्रेस के व्हिप कीरित पटेल ने आरोप को खारिज कर दिया और कहा कि 'वंदे मातरम' गाए जाने के दौरान खेड़ावाला खड़े हुए थे।

कांग्रेस नेता ने कहा, 'यह कहना गलत है कि वह खड़े नहीं हुए। वह खड़े हुए थे। वह ठीक मेरे पीछे थे।' पटेल ने आगे कहा कि उन्हें नहीं पता कि खेड़ावाला एक-दो मिनट पहले बैठ गए थे या नहीं। उन्होंने कहा, लेकिन यह दावा पूरी तरह से गलत है कि राष्ट्रगीत गाए जाने के दौरान हमारे सदस्य खड़े नहीं हुए।


कांग्रेस की छवि खराब करने की कोशिश
पटेल ने आरोप लगाया, जिस तरह केंद्र में कांग्रेस की छवि खराब करने की कोशिशें की जाती हैं, उसी तरह गुजरात विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोग भी ऐसे आरोप लगाने के आदी हैं।' बाद में, हाल ही में निधन हुए पांच पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed