फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Notebandi can do little to stop future black money flow: Assocham

नोटबंदी से नहीं रुकेगा काला धन बनना : एसोचैम

Wed, 18 Jan 2017 03:35 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Wed, 18 Jan 2017 03:35 AM IST
विज्ञापन
Notebandi can do little to stop future black money flow: Assocham
सांकेतिक चित्र
नोटबंदी से अर्थव्यवस्था में पहले से नकदी के रूप में मौजूद काला धन भले ही समाप्त हो जाए, लेकिन यह उस काला धन को समाप्त नहीं कर सकता, जिसे सोने या रियल एस्टेट जैसी संपत्तियों में बदल लिया गया है। यह बात प्रमुख उद्योग संघ एसोचैम ने मंगलवार को कही। एसोचैम ने काला धन खत्म करने के लिए संपत्ति पर स्टांप शुल्क कम करने जैसे कदमों का सुझाव दिया।
विज्ञापन


एसोचैम के एक अध्ययन में कहा गया है कि नोटबंदी से मौजूदा काला धन खत्म हो सकता है, लेकिन भविष्य में काला धन बनने की प्रक्रिया नहीं रोकी जा सकती है। प्रक्रिया पर रोक लगाने के लिए और सुधार करने होंगे, जैसे, संपत्ति की खरीद-बिक्री पर स्टांप शुल्क कम करना, रियल एस्टेट का इलेक्ट्रॉनिक पंजीकरण आदि।
विज्ञापन


अध्ययन में यह भी कहा गया है कि चलन से हटाए गए अधिकतर नोट सही या गलत तरीके से बैंकिंग प्रणाली में पहुंचने के संकेतों से तो यही पता चलता है कि नोटबंदी से शायद पुराने काले धन को भी खत्म नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्ययन में कहा गया है कि काला धन और सफेद धन को अलग कर पाना कठिन है। सफेद धन के भुगतान के बाद यदि विक्रेता बिक्री कर नहीं देता है, तो वही धन काला हो जाता है। दूसरी ओर बड़े पैमाने पर काले धन से होने वाला भुगतान विक्रेता के हाथ में जाकर वैध हो सकता है। इसलिए आखिरकार काले धन के स्रोत को ही बंद करना होगा। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed