{"_id":"5931eee74f1c1bf946bdae4b","slug":"not-one-bullet-fired-in-40-years-despite-border-dispute-with-china-says-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन से बॉर्डर पर विवाद, फिर भी 40 सालों में नहीं चली एक भी गोली: मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चीन से बॉर्डर पर विवाद, फिर भी 40 सालों में नहीं चली एक भी गोली: मोदी
amarujala.com, Presented By: मोहित
Updated Sat, 03 Jun 2017 08:01 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Source
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि विश्व तेजी से एक दूसरे से जुड़ रहा है और एक दूसरे पर निर्भरता बढ़ रही है। इस बदलाव ने तीक्ष्ण सीमा विवाद के बावजूद व्यापार एवं निवेश के लिए भारत-चीन को आपसी सहयोग के लिए जरूरी बना दिया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सच है कि चीन से हमारा सीमा विवाद है, लेकिन इसको लेकर पिछले 40 सालों में हमने एक भी गोली नहीं चलाई। वह चीन की ‘वन बेल्ट वन रोड’ परियोजना पर भारत के विरोध से चीन से उसके रिश्ते पर असर को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन