फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Northern central railway Allahabad: Running family participation seminar conducted successfully

इलाहाबाद: 'संरक्षित संचालन में रनिंग परिवार की भागीदारी' सेमिनार का सफल आयोजन

Sun, 07 May 2017 11:21 PM IST
amarujala.com-Presented by- अकरम
amarujala.com-Presented by- अकरम Updated Sun, 07 May 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Northern central railway Allahabad: Running family participation seminar conducted successfully

उत्तर मध्य रेल के इलाहाबाद स्थित 'मंडल सभागार' में रेलवे ने शनिवार को 'संरक्षित संचालन में रनिंग परिवार की भागीदारी' विषय पर सेमिनार का आयोजन किया। इस संगोष्ठि में विद्युत डीजल के सहायक लोको पायलट, शंटर, लोको पायलट (माल, पैसेंजर, मेल) सहित सभी वर्गों के तकरीबन 150 कर्मचारी परिवारों ने शिरकत की।

विज्ञापन


रनिंग परिवार सेमिनार समारोह की शुरुआत मुख्यालय और मण्डल की महिला समिति की गौरवशाली सदस्याओं ने भारत माता के चरणों में दीप प्रज्जवलन करके की। इसके बाद मनोरंजन गृह और रनिंग कर्मचारियों के बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। बच्चों ने भाषण के साथ-साथ और कई मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेल इलाहाबाद के मुख्य बिजली इंजीनियर ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों को संबोधित करते हुए सभी परिवारजनों को संतोषप्रद जीवन जीने की कला और संरक्षित संचालन में परिवार की जिम्मेदारियों के बारे में बताया और उनके साथ अपने अनुभव साझा किए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि के अलावा कार्यक्रम में इलाहाबाद के मंडल रेल प्रबंधक, अपर मंडल रेल प्रबंधक, मुख्य लोको बिजली इंजीनियर, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियन्ता (परिवहन), परिवहन मंडल यांत्रिक अभियंता (ओ एंड एफ)  के परिवार की महिला सदस्यों ने शिरकत की और रनिंग कर्मचारियों की महिला सदस्यों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उनके विचार भी सुने।

कार्यक्रम में शामिल हुई  ममता गुप्ता (CEE/NCR) और तनुजा पंकज (DRM ALD) को रनिंग कर्मचारियों की महिला सदस्यों ने बताया कि वे किस तरह लोको पायलट के रूप में कार्य कर रहे अपने जीवनसाथी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं और पारिवारिक जिम्मेदारियां निभा रही हैं। इन्होंने आयोजकों को इस तरह के सेमिनार और कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर कराते रहने की सलाह दी।


सेमिनार का संचालन वासुदेव पाण्डेय, मुख्य क्रू नियन्त्रक (सा.) ने किया। सेमिनार समारोह के अंत में लकी ड्रा भी निकाला गया जिसमें मुख्य लोको निरीक्षक उदय किशोर की पत्नी श्रीमती सीता किशोर और लोको पायलट के के मिश्रा की पत्नी श्रीमती श्रद्धा मिश्रा विजयी रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed