फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korean hackers stole more than $300 million to pay for nuclear weapons says confidential UN report

उत्तर कोरिया परमाणु हथियार बढ़ाने को ले रहा हैकर्स का सहारा, 2020 में करोड़ों डॉलर चुराए

Tue, 09 Feb 2021 05:45 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 09 Feb 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
North Korean hackers stole more than $300 million to pay for nuclear weapons says confidential UN report
उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन - फोटो : PTI

उत्तर कोरिया अपने परमाणु कार्यक्रम को जारी रखने और ताकतवर देशों की सूची में शामिल होने का सपना पूरा करने के लिए हैकरों की सेना का सहारा ले रहा है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की एक गोपनीय रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि परमाणु कार्यक्रम को वित्तपोषित करने के लिए उत्तर कोरियाई हैकरों ने पिछले साल अरबों रुपये चुराए। 

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग पर आरोप लगाया गया है कि उत्तर कोरिया अपनी अर्थव्यवस्था को बनाए रखने और परमाणु हथियारों को बढ़ाने के लिए हैकिंग का सहारा लिया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उत्तर कोरियाई हैकर्स ने हैकिंग कर के 2020 में 316.4 मिलियन डॉलर यानी कि करीब 21,86,70,90,000 रुपये रुपये चुराए हैं।
विज्ञापन


यूएन रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि नॉर्थ कोरिया के हैकर्स फिशिंग अभियान चला रहे हैं। उत्तर कोरियाई परमाणु हथियार लगातार बढ़ाने, बैलिस्टिक मिसाइल अवसंरचना को उन्नत करने और अर्थव्यवस्था को बढ़ाए रखने के लिए हैकिंग करा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से जुड़े एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर सीएनएन के साथ इस गोपनीय दस्तावेज के कुछ अंश साझा किए थे। संयुक्त राष्ट्र के जांचकर्ताओं ने कहा कि इतनी बड़ी रकम चोरी करने वाला एक अनाम देश है, जो संभवत: उत्तर कोरिया ही है। उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र के पैनल ऑफ एक्सपर्ट्स की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि परमाणु हथियारों के परीक्षण पर रोक के बाद भी वह लगातार हथियार बढ़ाने पर लगा है। 


इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय हैकिंग की बड़ी घटनाओं में उत्तर कोरियाई हैकर्स का नाम आता रहा है। किम की हैकर सेना ने उत्तर कोरिया से भागकर दक्षिण कोरिया में रह रहे करीब एक हजार लोगों के निजी डेटा में सेंध लगाकर इसे लीक कर दिया था। हैकरों ने दक्षिण कोरिया की सरकारी पुनर्वास एजेंसी के कंप्यूटर में सेंध लगाकर यह चोरी की। एक रिपोर्ट के अनुसार हैकरों ने सरकारी कंप्यूटर में सेंध लगाकर उत्तर कोरिया के 997 लोगों के नाम, जन्मतिथि और उनके पते चुरा लिए। एकीकरण मंत्रालय ने बताया था कि इतने बड़े पैमाने पर उत्तर कोरिया के लोगों के निजी डेटा चोरी का यह पहला मामला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed