फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   North East woman s assault in Delhi Meghalaya CM Conrad Sangma calls for stringent action against accused

Conrad Sangma: दिल्ली में पूर्वोत्तर की महिला से बदसलूकी, मेघालय सीएम ने की दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Tue, 12 May 2026 04:02 PM IST
Devesh Tripathi पीटीआई, शिलॉन्ग
पीटीआई, शिलॉन्ग Published by: Devesh Tripathi Updated Tue, 12 May 2026 04:02 PM IST
सार

दिल्ली के नेहरू प्लेस में उत्तर-पूर्व की एक और बिहार की एक महिला से अभद्रता और गाली-गलौज के बाद विवाद हो गया। घटना के बाद दोनों महिलाओं का एम्स में मेडिकल कराया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चार मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली है और सभी को गिरफ्तारी कर लिया गया है।

विज्ञापन
North East woman s assault in Delhi Meghalaya CM Conrad Sangma calls for stringent action against accused
मेघालय के सीएम कोनराड संगमा - फोटो : ANI

विस्तार

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा  ने दिल्ली में पूर्वोत्तर की एक महिला के साथ हुई कथित मारपीट की घटना पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने असम की रहने वाली महिला के साथ हुए शारीरिक और नस्लीय उत्पीड़न की निंदा की। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "हिंसा और भेदभाव के ऐसे बार-बार होने वाले कृत्यों को अलग-थलग घटनाओं के रूप में खारिज नहीं किया जा सकता है। कानून के तहत इन्हें सबसे सख्त सजा मिलनी चाहिए।"
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Suvendu Adhikari: टीएमसी के आरोपों पर सीएम शुभेंदु अधिकारी का पलटवार, मनोज अग्रवाल की नियुक्ति पर दिया ये जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हिरासत में लिए चार संदिग्ध 
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बताया कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित एक होटल के बाहर कथित तौर पर पुरुषों के एक समूह ने असम और बिहार की दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। पुलिस ने कहा कि इस घटना में शामिल सभी चार संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है। यह घटना 10 मई की सुबह करीब 6:30 बजे होटल के बाहर एक चाय की दुकान के पास हुई थी।


संगमा ने की ऐसे अपराधों से सख्ती से निपटने की मांग
संगमा ने अधिकारियों से घटना में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा, "पूर्वोत्तर के लोगों के खिलाफ नस्लीय भेदभाव और हिंसा को हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है और इससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए।"

ये भी पढ़ें: NCP: एनसीपी में सब ठीक नहीं है? कार्यकारिणी सूची से दिग्गजों के नाम गायब होने से राजनीतिक उथल-पुथल

महिलाओं से हुई थी बदसलूकी
प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि पीड़ित महिलाओं के साथ अभद्र टिप्पणियां और गाली-गलौज की गई थी। इसके बाद पीड़ितों और आरोपियों के बीच विवाद और हाथापाई हुई। दोनों पीड़ित महिलाओं को एम्स अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed