फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   no relief from queues outside ATMs, banks will take time to develop software for the new notes

अभी और रुलाएगा एटीएम, नए नोटों के लिए सॉफ्टवेयर डेवलप करने में लगेगा लंबा वक्त

Mon, 14 Nov 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Mon, 14 Nov 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
no relief from queues outside ATMs, banks will take time to develop software for the new notes
विभिन्न बैंकों के एटीएम पर बीते पांच दिनों से जारी मारामारी से जल्द निजात मिलने की उम्मीद कम है। दरअसल 8 नवंबर की रात 500 और 1000 के नोट को प्रचलन से बाहर करने और 2000 के अलावा इनकी जगह नए नोट उतारने की घोषणा के बाद बैंक को एटीएम के लिए नए सॉफ्टवेयर की अचानक जरूरत पड़ गई है। चूंकि नए नोटों का डिजाइन इन बैंकों के पास उपलब्ध नहीं था, ऐसे में नए नोट के आने के बाद बैंकों ने नया सॉफ्टवेयर डेवलप करना शुरू किया है। इस क्रम में पहले बैंक अपना सॉफ्टवेयर डेवलप करने के बाद इसका परीक्षण करेंगे। इसके बाद इन्हें एटीएम में डालने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चूंकि यह प्रक्रिया सभी एटीएम के संदर्भ में अपनानी होगी, जाहिर है कि इस कारण व्यवस्था चाकचौबंद होने में लंबा समय लगेगा। 
विज्ञापन


अतिविशिष्ट सूत्रों के मुताबिक रिजर्व बैंक भले ही नए और 100 के नोटों की कमी नहीं होने का दावा कर  रहा है, मगर हकीकत यह है कि छोटे नोट की बेहद कमी है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सभी प्रमुख बैंकों ने अपने अपने ब्रांचों को 100 रुपये के ऐसे नोट को भी वितरित करने का निर्देश जारी किया है, जिन्हें विभिन्न कमियों के कारण रिजर्व बैंक को वापस लौटाए जाने के लिए रखा गया था। इसके बावजूद हालात में सुधार नहीं आ रहे। छोटे नोट की कमी केकारण 2000 के नए नोट के बाजार में उतरने से भी मारामारी रोकने में कामयाबी नहीं मिल रही। 
विज्ञापन


उक्त सूत्र के मुताबिक एटीएम केलिए सॉफ्टवेयर और नया ट्रे तैयार होने केबावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में समस्या जारी रहेगी। ऐसा इसलिए कि एटीएम में नया सॉफ्टवेयर डालने केलिए पहले महानगरों और बड़े शहरों को प्राथमिकता दी जाएगी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने नोट बंदी की घोषणा के दिन दो तीन दिनों में हालात सामान्य होने की बात कही थी। जबकि शनिवार को वित्त मंत्री ने इसके लिए दो तीन हफ्ते का वक्त लगने का अंदेशा जताया था। जबकि बैंक से जुड़े सूत्रों का मानना है कि हालात सामान्य होने में एक महीने से ज्यादा वक्त लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed