फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No privatization of Indian Railways, considering participation of private companies: piyush Goyal

भारतीय रेल के निजीकरण का कोई प्रस्ताव नहीं, निजी कंपनियों की भागीदारी पर विचार : गोयल

Wed, 10 Jul 2019 04:44 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 10 Jul 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
No privatization of Indian Railways, considering participation of private companies: piyush Goyal
रेल मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : पीटीआई
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारतीय रेलवे के निजीकरण का कोई प्रस्ताव नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि रेलगाड़ियों के परिचालन के लिए निजी कंपनियों की भागीदारी समेत विभिन्न विकल्पों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


गोयल ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, ‘‘भारतीय रेल के निजीकरण का कोई प्रस्ताव नहीं है।’’ हालांकि उन्होंने कहा कि यात्रियों को विश्वस्तरीय सेवाएं मुहैया कराने के लिए, भारतीय रेल द्वारा यात्री गाड़ियां चलाने के लिए निजी कंपनियों की भागीदारी समेत विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


गोयल ने कहा कि निजी कंपनियों द्वारा परिचालन के लिए अभी तक किसी भी विशिष्ट यात्री गाड़ी की पहचान नहीं की गयी है।

बहरहाल सूत्रों के मुताबिक रेलवे ने नयी दिल्ली-तेजस एक्सप्रेस को इस काम के लिहाज से चिह्नित किया है लेकिन कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है।

उधर रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी ने प्रीतम मुंडे के पूरक प्रश्न के उत्तर में सदन में बुधवार को कहा कि सरकार निजी कंपनियों द्वारा ट्रेनों के परिचालन पर भी विचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विचार चल रहा है कि निजी लोग इस क्षेत्र में निवेश के लिए आएं और ट्रायल आधार पर परिचालन शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed