फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No 'November revolution', revolution only in 2028 with Cong's return to power: Shivakumar

Karnataka: 'कोई नवंबर क्रांति नहीं, 2028 में सत्ता में वापसी के साथ ही होगा बदलाव..', शिवकुमार का बड़ा बयान

Thu, 06 Nov 2025 05:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू/नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू/नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 06 Nov 2025 05:13 PM IST
सार

Karnataka: कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 'नवंबर क्रांति' की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि सत्ता में बदलाव 2028 में कांग्रेस की वापसी पर होगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पार्टी के फैसले का पालन करेंगे और किसी तरह का नेतृत्व परिवर्तन फिलहाल नहीं होगा।  

विज्ञापन
No 'November revolution', revolution only in 2028 with Cong's return to power: Shivakumar
डीके शिवकुमार, उप मुख्यमंत्री, कर्नाटक - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 'नवंबर क्रांति' की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि कोई क्रांति नवंबर या दिसंबर में नहीं, बल्कि 2028 में होगी, जब कांग्रेस फिर से सत्ता में लौटेगी।
विज्ञापन


राज्य कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि वह पार्टी के 'अनुशासित सिपाही' हैं और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ पार्टी के फैसले का पालन करेंगे। हाल ही में यह चर्चा चल रही थी कि कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल के बीच में मुख्यमंत्री बदले जा सकते हैं, जिसे कुछ लोग 'नवंबर क्रांति' कह रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जुबीन गर्ग मौत मामला: असम के मुख्य चुनाव आयुक्त भास्कर ज्योति का इस्तीफा, RTI दायर होने के बाद लिया फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी जो तय करेगी, वही होगा: शिवकुमार
शिवकुमार ने कहा, मैं किसी से मिलने नहीं जा रहा हूं, न ही कैबिनेट फेरबदल पर कोई चर्चा हुई है। यह मुख्यमंत्री का अधिकार है। पार्टी जो भी तय करेगी, वही होगा। अगर पार्टी कहे कि सीएम पांच साल रहेंगे, तो वे रहेंगे, दस साल रहेंगे तो दस साल, पंद्रह साल रहेंगे तो पंद्रह साल। 


'2028 में होगी क्रांति, जब कांग्रेस सत्ता में आएगी'
उन्होंने मीडिया में लगाई जा रही अटकलों को अफवाह बताया और कहा, नवंबर, दिसंबर या जनवरी...कहीं कोई क्रांति नहीं होगी। असली क्रांति 2028 में होगी जब कांग्रेस फिर सत्ता में आएगी। कैबिनेट फेरबदल को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवकुमार ने कहा कि इस पर फैसला दिल्ली का हाईकमान करेगा। वहीं मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हाल ही में कहा था कि वह पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे, हालांकि अंतिम निर्णय पार्टी का होगा।

ये भी पढ़ें: 'चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली की जांच की मांग के लिए राष्ट्रीय आंदोलन की जरूरत...', गौरव गोगोई का बयान

2023 के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा थी, लेकिन पार्टी ने समझौते के तहत शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाया था। उस समय यह भी खबरें आई थीं कि ढाई साल बाद दूसरा मुख्यमंत्री हो सकता है। हालांकि पार्टी ने इसे कभी आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed