फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No exit poll results before December 14 evening Says EC

14 दिसंबर तक चुनाव आयोग ने एग्जिट पोल के प्रसारण पर लगाई रोक 

Wed, 08 Nov 2017 03:48 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Nov 2017 03:48 AM IST
विज्ञापन
No exit poll results before December 14 evening Says EC
 चुनाव आयोग ने कहा है हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे 14 दिसंबर से पहले प्रसारित नहीं किए जा सकते। हिमाचल में मतदान 9 नवंबर को है। वहीं गुजरात के पहले चरण का मतदान 9 दिसंबर को और दूसरे व अंतिम चरण का मतदान 14 दिसंबर को है। 
विज्ञापन


आयोग ने कहा कि भले ही हिमाचल का चुनाव 9 नवंबर को संपन्न हो जाएगा, लेकिन गुजरात के दोनों चरणों के मतदान से पहले उसके एग्जिट पोल का परिणाम इलेक्ट्रॉनिक या प्रिंट किसी भी मीडिया में प्रसारित करने पर रोक रहेगी। यह प्रतिबंध 9 नवंबर सुबह 8 बजे से 14 दिसंबर शाम 6 बजे तक लागू रहेगा। 
विज्ञापन



एग्जिट पोल का प्रसारण 14 दिसंबर शाम 6 बजे के बाद ही किया जा सकेगा। आयोग ने यह भी कहा है कि मतदान वाले दिन से 48 घंटे पहले तक किसी चुनावी सर्वे या ओपीनियन पोल के प्रसारण पर भी प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed