{"_id":"60f6e5998ebc3e6d982b3604","slug":"no-death-reported-due-to-lack-of-oxygen-during-second-wave-of-coronavirus-says-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र ने कहा: कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत की खबर नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र ने कहा: कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत की खबर नहीं
Tue, 20 Jul 2021 08:55 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 20 Jul 2021 08:55 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत की जानकारी नहीं मिली है। यह जानकारी स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल के सवाल के जवाब में दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने मंगलवार को बताया कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश से ऑक्सीजन के अभाव में किसी भी मरीज की मौत की खबर नहीं मिली है।
विज्ञापन
पवार से पूछा गया था कि क्या दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन न मिल पाने की वजह से बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। इसके लिखित जवाब में उन्होंने राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि बहरहाल, कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की मांग अप्रत्याशित रूप से बढ़ गई थी।
विज्ञापन
पहली लहर के दौरान, इस जीवन रक्षक गैस की मांग 3095 मीट्रिक टन थी जो दूसरी लहर के दौरान बढ़ कर करीब 9000 मीट्रिक टन हो गई।
विज्ञापन
पवार ने बताया कि स्वास्थ्य राज्य का विषय है और राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश कोविड के मामलों और मौत की संख्या के बारे में केंद्र को नियमित सूचना देते हैं। उन्होंने बताया केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड से मौत की सूचना देने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
मंत्री ने कहा, 'इसके अनुसार, सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश नियमित रूप से केंद्र सरकार को कोविड-19 के मामलों और इसकी वजह से होने वाली मौतों की संख्या के बारे में सूचना देते हैं। बहरहाल, किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश ने ऑक्सीजन के अभाव में किसी की भी जान जाने की खबर नहीं दी है।'