{"_id":"5f44e00e8ebc3e4adb199a96","slug":"no-change-in-former-president-condition-remains-in-deep-coma-and-on-ventilator-support","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में नहीं हो रहा कोई सुधार, अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं पूर्व राष्ट्रपति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में नहीं हो रहा कोई सुधार, अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं पूर्व राष्ट्रपति
Tue, 25 Aug 2020 03:28 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 25 Aug 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
प्रणब मुखर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तबीयत में कोई सुधार होता नहीं नजर आ रहा है। मुखर्जी गहन कोमा में हैं और उन्हें लगातार जीवनरक्षण प्रणाली पर रखा गया है। मंगलवार को दिल्ली कैंट स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि उनके स्वास्थ्य में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं देखा जा रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल ने बयान जारी कर कहा, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मेडिकल स्थिति में कल से कोई बदलाव नहीं हुआ है। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और उनके महत्वपूर्ण पैरामीटर स्थिर हैं। इससे पहले, सोमवार को भी उनके स्वास्थ्य में कोई बदलाव नहीं आया था।
विज्ञापन
There is no change in the medical condition of former president Pranab Mukherjee (in file pic) since yesterday. He continues to be on ventilator support and his vital parameters are stable: Army Hospital (R&R), Delhi Cantt pic.twitter.com/RytngCEl8V
— ANI (@ANI) August 25, 2020
विज्ञापन
मुखर्जी को दस अगस्त को दिल्ली छावनी स्थित इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने एक बयान में कहा कि प्रणब मुखर्जी की हालत में आज सुबह तक कोई बदलाव नहीं आया है। वह गहरे कोमा में हैं। उन्हें श्वास संबंधी संक्रमण है, जिसका इलाज चल रहा है। वह अभी वेंटिलेटर पर हैं।
मुखर्जी के मस्तिष्क में खून के थक्के जमने के बाद उनका ऑपरेशन किया गया था। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के समय वह कोविड-19 से भी संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उन्हें श्वास संबंधी संक्रमण हो गया था।