{"_id":"5d2dd1518ebc3e6d13239f75","slug":"nityanand-rai-said-in-lok-sabha-1-310-migrants-in-rajasthan-were-given-citizenship","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में 1310 शरणार्थियों को दी गई भारतीय नागरिकता : नित्यानंद राय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजस्थान में 1310 शरणार्थियों को दी गई भारतीय नागरिकता : नित्यानंद राय
Tue, 16 Jul 2019 06:59 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 16 Jul 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
राज्य मंत्री नित्यानंद राय (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आज लोकसभा में कहा कि राजस्थान में 1310 शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान की गई है। एक लिखित प्रश्न के उत्तर में राज्य मंत्री ने कहा, 'केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि राजस्थान के तीन जिलों जोधपुर, जैसलमेर और जयपुर समेत 16 जिलों और सात राज्यों को पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के वैध शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने का अधिकार है।'
विज्ञापन
नित्यानंद राय ने कहा कि राजस्थान सरकार और जोधपुर, जैसलमेर और जयपुर के जिला कलेक्टरों ने कुल 1310 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता दी। राय ने कहा, 'कुल 1310 लोगों को नागरिकता देने में 82 शरणार्थियों को राजस्थान सरकार ने नागरिकता दी। वहीं, जोधपुर के जिला कलेक्टर ने 1113, जैसलमेर के जिला कलेक्टर ने सात और जयपुर के जिला कलेक्टर ने 108 मामलों में नागरिकता प्रदान की।'
विज्ञापन