{"_id":"65b07603ac05886b8d057483","slug":"nitish-kumar-social-media-posts-indicated-change-in-bihar-politics-karpuri-thakur-bharat-ratna-pm-modi-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नीतीश के दो पोस्ट ने दिए सियासत में बदलाव के संकेत, पहली पोस्ट में चुप्पी, दूसरी में पीएम को श्रेय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar: नीतीश के दो पोस्ट ने दिए सियासत में बदलाव के संकेत, पहली पोस्ट में चुप्पी, दूसरी में पीएम को श्रेय
Wed, 24 Jan 2024 07:59 AM IST
गुलाम अहमद
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 24 Jan 2024 07:59 AM IST
सार
नीतीश कुमार के पहले पोस्ट में पीएम मोदी का कोई जिक्र नहीं था। करीब डेढ़ घंटे बाद उन्होंने पहली पोस्ट डिलीट कर दी और दूसरी पोस्ट की। जिसमें एक लाइन जोड़ दी। कहा- माननीय मोदी जी को धन्यवाद।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
डेढ़ घंटे के अंदर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दो सोशल मीडिया पोस्ट ने राज्य की सियासत और नीतीश के रुख में आ रहे बदलाव का पुख्ता संकेत दे दिया। बिहार की राजनीति में जननायक कहे जाने वाले कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के बाद नीतीश ने ये दोनों पोस्ट कीं।
विज्ञापन
पहला ट्वीट उन्होंने रात 9:14 बजे किया और इसमें लिखा, पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिया जाना हार्दिक प्रसन्नता का विषय है। कहा-हम हमेशा से ही कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग करते रहे हैं। वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हुई। नीतीश के इस पोस्ट में पीएम मोदी का कोई जिक्र नहीं था। करीब डेढ़ घंटे बाद उन्होंने पहली पोस्ट डिलीट कर दी और दूसरी पोस्ट की। जिसमें एक लाइन जोड़ दी। कहा- माननीय मोदी जी को धन्यवाद। इस पंकि्त को सियासी जानकार बदलाव का संकेत मान रहे हैं।
विज्ञापन
राम मंदिर पर जदयू ने बदला स्टैंड
पूरा इंडिया गठबंधन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को भाजपा और आरएसएस का राजनीति दांव करार दे रहा है। दो दिन पहले तक नीतीश की पार्टी जद-यू भी इसी लाइन पर प्रतिक्रिया दे रही थी। लेकिन मंगलवाल को जेडीयू के प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा, कि इंडिया गठबंधन के साथियों की तरफ से प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जो नकारात्मक टिप्पणियां आईं उससे हम असमहत हैं। इसे बीजेपी द्वारा निर्मित राम का मंदिर भी नहीं मानना चाहिए, यह कोर्ट के आदेश पर बना है। प्राण प्रतिष्ठा के विरोध का सवाल ही पैदा नहीं होता।
विज्ञापन