फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar make stir by saying that i am head of Bihar government not of ruling alliance

नीतीश का छलका दर्द- मैं केवल मुख्यमंत्री हूं, गठबंधन का मुखिया नहीं

Tue, 13 Feb 2018 09:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Tue, 13 Feb 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
Nitish Kumar make stir by saying that i am head of Bihar government not of ruling alliance
नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बयान देकर इस बात को साफ करने की कोशिश की है कि वह केवल बिहार सरकार के मुखिया हैं। हालांकि, उन्हें गठबंधन के सर्वेसर्वा के तौर पर देखा जाता है। इस समय गठबंधन में भाजपा  और जेडीयू के अलावा दो क्षेत्रीय पार्टियों के साथ है। उन्होंने 12 फरवरी को दिए अपने बयान में कहा कि वह केवल बिहार सरकार के मुखिया हैं, गठबंधन के नहीं।

विज्ञापन


नीतीश से जब पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तान आवामी मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की मांगों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- किसी भ्रम में मत रहिए कि मैं गठबंधन का मुखिया हूं। मैं केवल सरकार का मुख्यमंत्री हूं, मैं गठबंधन का मुखिया नहीं हूं। उन्होंने लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले में ‘फंसाने’ के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है। राजद ने आरोप लगाया था कि एनडीए के शासन के दौरान केंद्र और राज्य की सरकार ने उनके नेता को फंसाया था।
विज्ञापन


चारा घोटाले में सजा सुनाए जाने के बाद पिछले साल 23 दिसंबर से राजद प्रमुख लालू यादव रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। उसके बाद चारा घोटाले से जुड़ एक अन्य मामले में भी लालू को सजा सुनाई गई थी। नीतीश कुमार ने पत्रकारों को बताया ‘इस मामले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मेरा क्या लेना-देना है। यह मामला 20 साल से ज्यादा पुराना है। इसकी जांच सीबीआई ने की और पटना हाईकोर्ट में इसकी सुनवाई हुई। असल में मैं तो इस केस में याचिकाकर्ता भी नहीं हूं, जिसकी पीआईएल पर अदालत ने सीबीआई को इस मामले को सौंपा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल लालू यादव और उनकी पार्टी द्वारा नीतीश कुमार और एनडीए पर बार-बार आरोप लगाए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने इस पर अपना बयान दिया है। उन्होंने राजद के उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए कहा कि चारा घोटाले में एक याचिकाकर्ता तो अब खुद लालू के खेमे में हैं और मैं उनकी टिप्पणियों को देखकर खुश हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed