फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nitish Kumar demand reservation for OBCs in lower court

नीतीश ने निचली अदालतों में ओबीसी के लिए मांगा आरक्षण

Mon, 25 Apr 2016 05:08 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Mon, 25 Apr 2016 05:08 AM IST
विज्ञापन
nitish Kumar demand reservation for OBCs in lower court

बिहार सरकार ने निचली अदालतों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण देने की मांग की है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को मुख्यमंत्रियों तथा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के संयुक्त सम्मेलन में कहा कि उनकी सरकार ने लोअर ज्यूडिशरी में ओबीसी को आरक्षण देने के लिए सकारात्मक कदम उठाए हैं लेकिन पटना हाईकोर्ट ने उनके प्रस्ताव पर सहमति नहीं दी।

विज्ञापन


दूसरे कई राज्यों में इस वर्ग को निचली अदालतों और सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया जा रहा है। ऐसे में बिहार के लिए दूसरे मानक अपनाने का कोई उचित कारण नहीं है।
विज्ञापन

नीतीश ने अराजपत्रित अधिकारियों और न्यायिक अधिकारियों की संख्या बढ़ाने के लिए अधिक फंड की मांग की ताकि न्यायपालिका के मूलभूत ढांचे को बढ़ाया जा सके।

उन्होंने कहा कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत ढांचागत विकास के लिए वित्तीय मदद बढ़ाने पर विचार होना चाहिए। नीतीश ने केंद्र और राज्यों के बीच फंड के रेशियो का भी मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि पहले ज्यूडिशरी के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने के लिए केंद्र और राज्य के फंड का रेशियो 75:25 था। अब इसे 60:40 कर दिया गया है, जो उचित नहीं है। उन्होंने बिहार में संसाधनों की कमी बताते हुए केंद्र से मदद मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed