{"_id":"5fc3c32f9836f30dcf500763","slug":"nitin-gadkari-says-there-is-no-use-of-caste-based-cells-in-political-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक दलों में जाति आधारित इकाइयों का कोई औचित्य नहीं: नितिन गडकरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजनीतिक दलों में जाति आधारित इकाइयों का कोई औचित्य नहीं: नितिन गडकरी
Sun, 29 Nov 2020 09:20 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 29 Nov 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
नितिन गडकरी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि वह राजनीतिक दलों में जाति, धर्म या समुदाय के आधार पर इकाइयों के गठन के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के गुण इन वस्तुओं से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। केंद्रीय मंत्री गडकरी पूर्वी विदर्भ की स्नातक विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार संदीप जोशी के लिए आयोजित एक रैली में बोल रहे थे।
विज्ञापन
गडकरी ने कहा, 'मेरा स्पष्ट तौर पर मानना है कि एक व्यक्ति अपनी जाति से नहीं बल्कि अपने गुणों से महान होता है। भाजपा में भी विभिन्न इकाइयां हैं... जब मैं पार्टी अध्यक्ष था तो, मैंने इसका अनुभव किया था।' उन्होंने कहा कि मैं इस पक्ष में हूं कि जाति और धर्म के आधार पर किसी इकाई का गठन नहीं होना चाहिए, क्योंकि इन इकाइयों का कोई उपयोग नहीं है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस तरह की इकाइयों के प्रतिनिधि पूछते हैं कि पार्टी ने उनकी जाति के कितने लोगों को टिकट दिया है। उन्होंने कहा, मैं हमेशा कहता हूं कि हमारी पार्टी और हमारे कार्यकर्ता हमारा परिवार हैं। हमने कभी जाति या समुदाय के आधार पर राजनीति नहीं की है। हम अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहते हैं, यह भाजपा की खासियत है।
विज्ञापन