फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitin Gadkari says Signed file on 100 per cent ethanol fuel rules multiple companies adopt alternative blend

सस्ते फ्यूल पर बड़ी खबर: '100 फीसदी एथेनॉल ईंधन को कानूनी मान्यता देने वाली फाइल को दी मंजूरी', गडकरी का एलान

Sun, 14 Jun 2026 12:44 AM IST
Devesh Tripathi एएनआई, नागपुर
एएनआई, नागपुर Published by: Devesh Tripathi Updated Sun, 14 Jun 2026 12:44 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि 100 प्रतिशत एथेनॉल ईंधन को कानूनी मान्यता देने की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी गई है। उनका मानना है कि इससे पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता घटाने और वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि कई वाहन निर्माता कंपनियां पूरी तरह एथेनॉल से चलने वाले वाहन बाजार में उतारने की तैयारी कर रही हैं।

विज्ञापन
Nitin Gadkari says Signed file on 100 per cent ethanol fuel rules multiple companies adopt alternative blend
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने 100 प्रतिशत एथेनॉल ईंधन को कानूनी मान्यता देने संबंधी नियमों की फाइल को मंजूरी दे दी है। उनका कहना है कि इससे देश की आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में गडकरी ने कहा, "कल रात 8 बजे मैंने 100 प्रतिशत एथेनॉल के लिए नियम बनाने और उसे कानूनी प्रक्रिया देने वाली फाइल पर हस्ताक्षर किए।"
विज्ञापन


जीवाश्म ईंधनों पर भारत की आयात निर्भरता का जिक्र करते हुए गडकरी ने कहा कि एथेनॉल पेट्रोल का एक व्यवहारिक विकल्प बनकर उभरेगा और 22 लाख करोड़ रुपये के आयात बोझ को कम करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा, "देश का 22 लाख करोड़ रुपये का आयात है। इस आयात को कम करने का जो संकल्प हमने लिया है, धीरे-धीरे गैस का उत्पादन भी देश में होगा। पेट्रोल और डीजल का विकल्प भी तैयार हो जाएगा।"
विज्ञापन


दोपहिया वाहनों में भी जल्द आएगी फ्लेक्स-फ्यूल की तकनीक
गडकरी ने मारुति सुजुकी की 100 प्रतिशत एथेनॉल से चलने वाली फ्लेक्स-फ्यूल वैगनआर के लॉन्च कार्यक्रम में शामिल होने का जिक्र करते हुए कहा कि भविष्य में दोपहिया वाहनों में भी इस तकनीक का व्यापक उपयोग होगा और कई कंपनियां जल्द ही इसे अपनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मुझे 100 प्रतिशत एथेनॉल पर चलने वाली मारुति सुजुकी वैगनआर लॉन्च करने का अवसर मिला। जिन पांच मोटरसाइकिलों को लॉन्च किया गया, उनमें से तीन हीरो मोटोकॉर्प की हैं और हीरो की दो मोटरसाइकिलें पहले ही 100 प्रतिशत एथेनॉल पर लॉन्च हो चुकी हैं।"

एथेनॉल के बारे में फैलाई गई गलत जानकारी : गडकरी
उन्होंने आगे कहा, "अगले दो महीनों में टोयोटा, सुजुकी और हुंडई जैसी कंपनियां भी ऐसे वाहन लॉन्च करेंगी जो पूरी तरह 100 प्रतिशत एथेनॉल पर चलेंगे।" ईंधन में एथेनॉल मिश्रण को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों का जिक्र करते हुए गडकरी ने कहा कि शुरुआत में उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा और इस विषय पर गलत जानकारी भी फैलाई गई।

उन्होंने कहा, "मैं इस सपने की बात करता था तो लोग हंसते थे। कुछ मित्र इसकी आलोचना भी करते थे। मैं आपको एक दिलचस्प कहानी बताता हूं कि एथेनॉल को बदनाम करने के लिए किस तरह प्रयास किए गए।" एक घटना का जिक्र करते हुए गडकरी ने कहा, "एक व्यक्ति ने मुझे फोन किया और कहा कि उसकी जीप खराब हो गई है। जब वह उसे मैकेनिक के पास ले गया तो मैकेनिक ने कहा कि एथेनॉल डालने के कारण गाड़ी खराब हुई है। मैंने उससे पूछा कि उसकी गाड़ी पेट्रोल से चलती है या डीजल से। उसने कहा डीजल। तब मैंने कहा, 'हम डीजल में एथेनॉल डालते ही नहीं हैं, फिर वह कैसे खराब हो गई?' इस तरह कई बार गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की गई।"

नागपुर में विकास कार्यों का किया जिक्र
चार जून को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और नितिन गडकरी ने मारुति सुजुकी की फ्लेक्स-फ्यूल कार के लॉन्च कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों के शासन का उल्लेख करते हुए गडकरी ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं विकसित की गई हैं।


उन्होंने कहा, "डबल इंजन सरकार की बदौलत नागपुर में विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक काम हुआ है। इनमें ऑक्सीजन पार्क और बर्ड पार्क जैसी परियोजनाएं शामिल हैं तथा हम एक एडवेंचर पार्क भी विकसित कर रहे हैं। मेट्रो का पहला चरण पूरा हो चुका है और अब तीसरे चरण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। एम्स नागपुर, आईआईएम, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और आईआईआईटी बुटीबोरी जैसी प्रमुख संस्थाओं की स्थापना की गई है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed