{"_id":"60533084ec91fd3fc955b1d2","slug":"nitin-gadkari-in-lok-sabha-all-physical-toll-booths-in-the-country-will-be-removed-within-one-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में बंद होंगे टोल नाके : लोकसभा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एलान, जीपीएस इमेजिंग से वसूला जाएगा शुल्क","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक साल में बंद होंगे टोल नाके : लोकसभा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एलान, जीपीएस इमेजिंग से वसूला जाएगा शुल्क
Thu, 18 Mar 2021 04:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 18 Mar 2021 04:20 PM IST
सार
देशभर में टोल नाकों से मिलेगी मुक्ति, सड़क परिवहन को सुगम बनाने का बड़ा एलान
अभी टोल नाकों पर लगती हैं कतारें, ईंधन व समय की होती है बर्बादी
विज्ञापन
नितिन गडकरी
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को लोकसभा में बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि एक साल में देशभर में टोल नाके बंद कर दिए जाएंगे। टोल शुल्क की वसूली जीपीएस इमेजिंग के जरिए की जाएगी। गडकरी की यह बड़ी घोषणा है। इससे देश में टोल नाकों पर लगने वाली कतारों व समय व ईंधन की बर्बादी से बचा सकेगा।
गडकरी ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों के उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शहरों के भीतर पहले बनाए गए टोल एक साल में हटा दिए जाएंगे। इस तरह के टोल टैक्स में चोरी बहुत होती थीं। अब गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा। इसकी मदद से टोल शुल्क का भुगतान हो सकेगा। इसके बाद शहर के अंदर इस तरह के टोल की जरूरत नहीं होगी। यह काम एक साल में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
रायपुर से विशाखापत्तनम के बीच ग्रीन हाईवे को मंजूरी
गडकरी ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि ‘90 फीसदी जमीन अधिग्रहण किए बिना हम परियोजना आवंटित नहीं करते। जमीन का अधिग्रहण करने के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाती है। रायपुर से विशाखापट्नम के बीच ग्रीन हाईवे को मंजूरी दी गई है। इसका काम शुरू हो गया है। करीब डेढ़ साल में काम पूरा होने की संभावना है और इससे कई राज्यों के लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा#WATCH | I want to assure the House within one year all physical toll booths in the country will be removed. Toll money will be collected based on GPS imaging: Union Minister of Road Transport & Highways Nitin Gadkari in Lok Sabha pic.twitter.com/5oAVB4lpbi
— ANI (@ANI) March 18, 2021विज्ञापन