फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nitin agarwal said bjp want riots in uttar pradesh

सीएम अखिलेश के मंत्री बोले, यूपी में दंगा कराना चाहती है भाजपा

Wed, 13 Apr 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 13 Apr 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
nitin agarwal said bjp want riots in uttar pradesh

प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा प्रदेश में दंगे कराकर माहौल खराब करना चाहती  है लेकिन प्रदेश सरकार ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने वादे किए लेकिन पूरे नहीं हुए। ऐसे में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता का ध्यान इन मुद्दों से हटाने के उद्देश्य से अपराधिक इतिहास वाले व्यक्ति को भाजपा का अध्यक्ष बनाकर सांप्रदायिकता के आधार पर चुनाव लड़ने की रणनीति के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


पराग डेयरी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा आपसी सद्भाव के माहौल को खराब करके ध्रुवीकरण की राजनीति करना चाहती है। मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार ने भाजपा की इस रणनीति को समझ लिया और उन्हें कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन


राज्यपाल राम नाईक और नगर विकास मंत्री आजम खां के बीच चल रहे विवाद के मुद्दे पर उन्होंने किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं की। उनका कहना था कि दो बड़े लोगों के बीच में क्या विवाद है, इसकी ज्यादा जानकारी नहीं है। जिस दिन की बात कही जा रही है, उस दिन तो सदन में मैं सदन में ही नहीं था। ज्यादा पूछने पर उनका इतना ही कहना था कि इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष की राज्यपाल से वार्ता हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed