फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   niti aayog vice chairman ashok lahiri questions west bengal development growth trajectory news

अशोक लाहिड़ी ने सीएम ममता बनर्जी पर साधा निशाना: कहा-अन्य राज्यों के मुकाबले थमा हुआ है बंगाल का विकास

Sat, 25 Apr 2026 06:58 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 25 Apr 2026 06:58 PM IST
सार

नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष अशोक लाहिड़ी ने पश्चिम बंगाल के विकास की तुलना गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से करते हुए ममता सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को पूरा करने और प्रभावी नीति कार्यान्वयन को अपनी प्राथमिकता बताया है। उन्होंने और क्या-क्या कहा है? खबर में जानिए
 

विज्ञापन
niti aayog vice chairman ashok lahiri questions west bengal development growth trajectory news
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अशोक लाहिड़ी ने कार्यभार संभालते ही पश्चिम बंगाल को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। इस बार उन्होंने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल देश के अन्य औद्योगिक रूप से उन्नत राज्यों की तुलना में काफी पिछड़ गया है। उन्होंने तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात का जिक्र किया।  
विज्ञापन


'परिवर्तन के वादे को पूरा करने में विफल रहीं ममता'
लाहिड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य में विकास और बदलाव लाने की बात कही थी, लेकिन वे अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में संघर्ष करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि इस बात से कोई इनकार नहीं करेगा कि पश्चिम बंगाल का विकास अन्य राज्यों के मुकाबले थमा हुआ है।
विज्ञापन


2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य- लाहिड़ी
नवनियुक्त उपाध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी का मुख्य लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के सपने को साकार करना है। उन्होंने बताया कि इस विजन को पूरा करने के लिए ठोस नीति निर्माण और उनके प्रभावी कार्यान्वयन की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ नीतियां बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका सही क्रियान्वयन ही देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल की शिक्षा नीति को दिया श्रेय
लाहिड़ी ने आगे कहा, 'मैं नीति आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में अपनी नियुक्ति का श्रेय पश्चिम बंगाल की पुरानी शिक्षा नीतियों को देता हूं। उन नीतियों ने मेरे करियर और व्यक्तित्व के निर्माण में बड़ी भूमिका निभाई है। यह नियुक्ति वास्तव में पश्चिम बंगाल राज्य के लिए एक बड़ा सम्मान है।'

ईरान-इस्राइल युद्ध को लेकर लाहिड़ी ने उम्मीद जताई कि यह संघर्ष जल्द ही समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि नीति निर्माण में नियत और विश्वास का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच भारत के लिए सही दिशा तय करना हमारी प्राथमिकता है।'


नीति आयोग में बंगाल का दबदबा
केंद्र सरकार द्वारा नीति आयोग की टीम में पश्चिम बंगाल के दो प्रमुख विशेषज्ञों को जगह दी गई है। वरिष्ठ अर्थशास्त्री डॉक्टर अशोक लाहिड़ी जहां उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, वहीं प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉक्टर गोबर्धन दास को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed