{"_id":"5d25d3828ebc3e6d0f40cca9","slug":"nitesh-rane-has-been-granted-bail-by-a-sindhudurg-court-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीचड़बाज विधायक नितेश राणे को मुंबई की सिंधुदुर्ग अदालत से मिली जमानत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कीचड़बाज विधायक नितेश राणे को मुंबई की सिंधुदुर्ग अदालत से मिली जमानत
Wed, 10 Jul 2019 05:31 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 10 Jul 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक नितेश राणे
- फोटो : ANI
इंजीनियर के ऊपर कीचड़ डालने के आरोप में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नारायण राणे के (कांग्रेस) विधायक बेटे नितेश राणे को मुंबई की सिंधुदुर्ग अदालत ने जमानत दे दी है। कोर्ट ने नितेश को 20,000 के मुचलके पर छोड़ते हुए दोबारा ऐसी गलती पर आगाह किया, वहीं प्रत्येक रविवार उन्हें कंकावली कोर्ट जाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
Nitesh Rane has been granted bail by a Sindhudurg court. He was arrested for throwing mud on an engineer on July 4. He has been granted bail for Rs 20000 as surety&on condition that he will appear before Kankavli police station every Sunday and not repeat such offence. (file pic) pic.twitter.com/pd3TKJIZDc
— ANI (@ANI) July 10, 2019
विज्ञापन
इससे पहले कंकावली कोर्ट ने उन्हें समर्थकों सहित 23 जुलाई तक जेल भेजने का आदेश सुनाया था। पहले नितेश समेत उनके समर्थकों को अदालत ने 9 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा था। बता दें कि नितेश राणे और समर्थकों ने इंजीनियर पर बाल्टी भरकर कीचड़ डाल दिया था। नितेश पर समर्थकों के साथ मिलकर इंजीनियर को रस्सी से बांधे जाने का भी आरोप है। घटना पिछले गुरुवार की है, लेकिन इसका वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मचा।
विज्ञापन
हालांकि बाद में नितेश ने कहा कि इंजीनियर पर कीचड़ इसलिए डलवाया, ताकि वह समझ सकें कि जनता को क्या-क्या परेशानी झेलनी पड़ती है। बाद में मामले ने तूल पकड़ा तो नितेश ने कंकावली थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उनके 40-50 समर्थकों के खिलाफ धारा 353, 342, 332, 324, 323, 120(ए), 147 आदि के तहत केस दर्ज कर लिया।
पुल का निरीक्षण करने पहुंचे थे
सिंधुदुर्ग के एसपी दीक्षित गेदम ने बताया कि नितेश और उनके दो समर्थकों को सरेंडर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया था कि नितेश राणे मुंबई-गोवा राजमार्ग के पास बने एक पुल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने पुल के इंजीनियर प्रकाश शेडकर के साथ बदसलूकी की। इसके बाद समर्थकों के साथ मिलकर राणे ने इंजीनियर पर बाल्टी से कीचड़ डलवा दिया।