फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nirmala Sitharaman worships at Lord Venkateswara shrine Latest News

Nirmala Sitharaman: सीतारमण ने भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा की, कल भगवान शिव के प्राचीन मंदिर भी जाएंगी

Thu, 20 Oct 2022 07:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरूपति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरूपति Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 20 Oct 2022 07:32 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को श्री वायुलिंगेश्वर स्वामी के रूप में प्रसिद्ध भगवान शिव के प्राचीन मंदिर में पूजा करेंगी, जो यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित है।

विज्ञापन
Nirmala Sitharaman worships at Lord Venkateswara shrine Latest News
निर्मला सीतारमण। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को आंध्र प्रदेश पहुंचीं। उन्होंने तिरुमला में स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूर्जा-अर्चना की। वित्त मंत्री सीतारमण अपने परिवार के साथ यहां पहुंची हैं। बुधवार की रात यहां आगमन से पहले केंद्रीय मंत्री ने देवी पद्मावती और यहां से 70 किलोमीटर दूर कनिपक्कम में स्थित भगवान श्री वरसिद्धि विनायक स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की।

विज्ञापन


मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि पहाड़ी पर रात में ठहरने के बाद केंद्रीय मंत्री आज सुबह भगवान वेंकटेश्वर मंदिर पहुंची। उन्होंने वहां पूजा अर्चना की। यहां आने पर टीटीडी चेयरमैन वाई वी सुब्बा रेड्डी एवं टीटीडी के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी एवी धर्मा रेड्डी ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को श्री वायुलिंगेश्वर स्वामी के रूप में प्रसिद्ध भगवान शिव के प्राचीन मंदिर में पूजा करेंगी, जो यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed