{"_id":"5b33f0aa4f1c1bc96b8b8902","slug":"nirav-s-relative-choksi-reached-court-to-cancel-non-bailable-warrants","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर जमानती वारंट रद्द करवाने कोर्ट पहुंचा नीरव का रिश्तादार चोकसी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गैर जमानती वारंट रद्द करवाने कोर्ट पहुंचा नीरव का रिश्तादार चोकसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
गीतांजलि जेम्स के प्रमोटर मेहुल चोकसी ने अपने खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट को रद्द करवाने की मांग को लेकर एक विशेष अदालत का दरवाजा खटखटाया है। चोकसी, करोडों के पीएनबी घोटाले में एक मुख्य आरोपी है। चोकसी के वकील संजय अबोट ने विशेष सीबीआई जज जेसी जगदाले की अदालत में याचिका लगाई है। याचिका में हीरा व्यापारी चोकसी ने दावा किया है कि स्वास्थ्य कारणों से वह यात्रा नहीं कर सकता है। उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए यह सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया कि वह कहां है।
विज्ञापन
चोकसी ने कहा, मैंने कभी भी जांच एजेंसियों से बचने का प्रयास नहीं किया और उनके द्वारा प्राप्त हुए सभी नोटिसों का जवाब दिया है। मेरा मामला मेरे रिश्तेदार और अरबपति हीरा व्यापारी नीरव मोदी से बिल्कुल अलग है। सीबीआई द्वारा नीरव मोदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद ईडी ने मेरी संपत्ति भी जब्त कर ली जबकि मेरा इस मामले से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
मामले की सुनवाई के बाद जज ने सीबीआई को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया। जज ने मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी है। पीएनबी घोटाला मामले में दूसरा आरोपपत्र दाखिल होने के बाद संज्ञान लेते हुए विशेष सीबीआई अदालत ने पिछले महीने चोकसी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन