फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nine persons held in connection with minor's rape in kerala

Kerala: नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में सात और लोग गिरफ्तार; अबतक 13 पर कार्रवाई

Sat, 11 Jan 2025 03:09 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पथानामथिट्टा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पथानामथिट्टा Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 11 Jan 2025 03:09 PM IST
सार

पथानामथिट्टा जिले के दो पुलिस थानों में पांच प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शुक्रवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद शनिवार को सात और लोगों की गिरफ्तारी की गई है। 18 वर्षीय लड़की के बयान के आधार पर गिरफ्तारियां की गई हैं। 

विज्ञापन
Nine persons held in connection with minor's rape in kerala
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल में दलित महिला एथलीट से किशोरावस्था में कई बार दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 18 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि पिछले 5 वर्ष में 62 लोगों ने उसका यौन शोषण किया। उसकी आपबीती सामने आने पर पथानामथिट्टा जिले के दो थानों में पांच एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस ने शनिवार को 7 आरोपियों को िगरफ्तार किया, जबकि छह आरोपी शुक्रवार को दबोचे गए थे।  

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, लड़की स्कूल में खेलों में सक्रिय रहती थी। प्रशिक्षण के दौरान कोच व साथी खिलाड़ियों के अलावा पड़ोसी व अन्य व्यक्तियों ने भी उसका शोषण किया। लड़की के अनुसार, पिता के फोन से उसकी आरोपियों से बात हुई थी। पुलिस ने फोन कॉल के ब्योरे व पीड़िता की डायरी के आधार पर 40 लोगों की पहचान की है। आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की धाराएं भी लगाई जाएंगी। पीड़िता ने बताया कि उसके पड़ोसी ने सबसे पहले दुष्कर्म किया, तब वह 13 वर्ष की थी। राष्ट्रीय महिला आयोग ने आरोपिायों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।  
विज्ञापन


ऐसे हुआ खुलासा
मामला तब खुला जब, एक एनजीओ के सदस्य क्षेत्र भ्रमण के दौरान लड़की के घर पहुंचे। लड़की ने पांच वर्षों में उसके साथ हुई भयावह घटनाओं के बारे में बताया, तब एनजीओ ने सूचना बाल कल्याण समिति को दी। पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच प्राथमिकी दर्ज
पुलिस ने बताया कि पथानामथिट्टा जिले के दो पुलिस थानों में पांच प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शुक्रवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। 18 वर्षीय लड़की के बयान के आधार पर गिरफ्तारियां की गई हैं। बता दें, लड़की एथलीट है। उसका कहना कि 16 साल की उम्र से उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया।


शनिवार शाम को की गईं सात गिरफ्तारियां
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम को मामले में सात और गिरफ्तारियां की गई हैं। चूंकि घटना उस समय हुई जब वह नाबालिग थी, इसलिए आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराएं लगाई गई हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed