फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   night curfew may be imposed in Mumbai: mayor signs up due to rising corona patients, crowded markets may move

मुंबई में नाइट कर्फ्यू पर विचार : बढ़ते कोरोना मरीजों के कारण मेयर ने दिए संकेत, स्थानांतरित हो सकते हैं भीड़ वाले बाजार

Thu, 18 Mar 2021 08:38 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 18 Mar 2021 08:38 PM IST
विज्ञापन
night curfew may be imposed in Mumbai: mayor signs up due to rising corona patients, crowded markets may move
मुंबई की महापौर किशेारी पेडनेकर - फोटो : social media

मुंबई में रोज बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए महानगर में नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है। मेयर किशोरी पेडनेकर ने बृहस्पतिवार को यह संकेत दिए। उन्होंने यह भी कहा कि भीड़ वाले बाजारों दूसरी जगह स्थानांतरित करने पर भी विचार चल रहा है। 

विज्ञापन
लॉकडाउन से बचने के लिए मिलकर निपटना होगा

मेयर ने कहा कि मैं सोचती हूं कि मुंबई में नाइट कर्फ्यू अब जरूरी हो गया है। इसके साथ ही हम भीड़भाड़ वाले बाजारों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने के बारे में भी सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुंबईकर को इस महामारी से मिलकर निपटना होगा, ताकि लॉकडाउन से बचा जा सके। मुंबई में बढ़ते मामलों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मेयर ने ये बातें कहीं।  उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के सीएम पहले ही लोगों को अल्टीमेटम दे चुके हैं कि वे लॉकडाउन नहीं चाहते हैं तो कोरोना गाइड लाइन का पालन करें। बीएमसी के अनुसार बुधवार तक बृहद मुंबई में कोरोना के 3,49,958 केस मिल चुके हैं और 11,547 मरीजों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में 1,52,760 सक्रिय केस हैं। अब तक 36,39,989 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। 

विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


 

महाराष्ट्र में 23 हजार से ज्यादा मरीज 

बुधवार को महाराष्ट्र में एक दिन में रिकॉर्ड 23,179 मरीज मिले जो कि पिछले छह महीने में सबसे अधिक है। पुणे में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,745 नए केस मिले और 15 मरीजों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में 17 सितंबर को 24,619 कोविड-19 पॉजिटिव केस मिले थे। बुधवार को महाराष्ट्र में कोविड से 84 मौतें हुईं। महाराष्ट्र में मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को 30 फीसदी तक कुल मामलों में इजाफा हुआ। 1 मार्च से 17 मार्च के बीच राज्य में कोरोना के रोजाना मामलों में चार गुना इजाफा हुआ है। यहां तक कि महाराष्ट्र के कई शहरों में रोजाना आने वाले केस पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुल केस से भी ज्यादा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed