{"_id":"606f33c7efd4e739f4130b47","slug":"night-curfew-in-bengaluru-mysuru-mangaluru-kalaburagi-bidar-tumkuru-udupi-and-manipal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में कोरोना का कोहराम : राज्य के आठ शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक में कोरोना का कोहराम : राज्य के आठ शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी
Thu, 08 Apr 2021 10:18 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:18 PM IST
सार
- राज्य सरकार ने 10 से 20 अप्रैल तक के लिए आठ शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है
- हालांकि इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट जारी रहेगी
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा
- फोटो : ANI
विस्तार
कर्नाटक में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए राज्य सरकार ने 10 से 20 अप्रैल तक के लिए आठ शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। इन शहरों में बंगलूरू, मंगलूरू मैसूर, कलबुर्गी, बीदर, तुमकुरु, उडुप्पी और मणिपाल शामिल है। यह कर्फ्यू रात के 10 बजे से लेकर सुबह के पांच बजे तक जारी रहेगा। हालांकि इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट जारी रहेगी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,570 नए मामले सामने आए हैं। 2,393 लोग डिस्चार्ज हुए और 36 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।
तेलंगाना सरकार की बड़ी पहल, प्राइवेट शिक्षक को देगी आर्थिक सहायता
कोरोना की मार झेल रहे तेलंगाना में मान्यता प्राप्त निजी शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों और कर्मचारियों के परिवारों के लिए राहत की खबर आई है। दरअसल यहां की सरकार इन सभी को हर महीने 2,000 रुपये और 25 किलो चावल की वित्तीय सहायता देगी। यह सुविधा शिक्षण संस्थानों के खुलने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
तेलंगाना सरकार की बड़ी पहल, प्राइवेट शिक्षक को देगी आर्थिक सहायता
कोरोना की मार झेल रहे तेलंगाना में मान्यता प्राप्त निजी शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों और कर्मचारियों के परिवारों के लिए राहत की खबर आई है। दरअसल यहां की सरकार इन सभी को हर महीने 2,000 रुपये और 25 किलो चावल की वित्तीय सहायता देगी। यह सुविधा शिक्षण संस्थानों के खुलने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 6,570 नए मामले सामने आए हैं। 2,393 लोग डिस्चार्ज हुए और 36 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
विज्ञापन विज्ञापन
कुल मामले: 10,40,130
कुल डिस्चार्ज: 9,73,949
कुल मृत्यु: 12,767
सक्रिय मामले: 53,395 pic.twitter.com/uIrtKLp89K— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2021