{"_id":"59fe75c04f1c1ba7678b972d","slug":"nia-will-interrogate-isis-recruiter-karen-aisha-hamidon-in-philippines-manila","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारतीयों को फंसाकर ISIS में भर्ती करने वाली महिला से NIA करेगी पूछताछ, फिलीपींस जाएगी टीम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारतीयों को फंसाकर ISIS में भर्ती करने वाली महिला से NIA करेगी पूछताछ, फिलीपींस जाएगी टीम
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Sun, 05 Nov 2017 08:22 AM IST
विज्ञापन
आईएस के लिए भर्ती करने वाली आयशा हामिडन
भारतीय युवाओं को आतंकी संगठन आईएस (ISIS) की तरफ आकर्षित करके उनकी भर्ती करने वाली महिला आयशा हामिडन से पूछताछ के लिए एनआईए अपनी टीम को फिलीपींस के मलीना भेजेगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, आयशा की गिरफ्तारी के बाद से ही एनआईए फिलीपींस की सुरक्षा एजेंसी के सपंर्क में थी।
विज्ञापन
फिलीपींस: IS के लिए भर्तियां करने वाली गिरफ्तार, भारतीय युवाओं को ऐसे बनाती थी शिकार
विज्ञापन
आयशा से पूछताछ के लिए एनआईए गृह मंत्रालय के जरिए फिलीपींस सरकार को पत्र भेजकर अनुमति मांगेगी। एनआईए अधिकारियों को लगता है कि आयशा से पूछताछ में उन भारतीय लोगों के बारे में जानकारी मिल सकती है जो 2014 से अबतक आईएस से जुड़े हैं। एनआईए द्वारा तैयार की गईं दो चार्जशीट में आयशा का नाम था। उसी बीच फिलीपींस में उसको गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
आयशा अपने आपको बेकसूर बताती रही है, उसका कहना है कि वह तो बस मुस्लिम धर्म के बारे में ब्लॉग लिखा करती है। वह अपने आपको पत्रकार और लेखक बताकर कहती है कि वह सोशल मीडिया के जरिए इस्लाम के संदेशों को फैलाने का काम करती है।
Trending Videos
ऐसे करती थी आकर्षित
ISIS
- फोटो : File Photo
आयाशा फेसबुक, व्हाट्सऐप, ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए युवाओं को बरगलाकर आतंकी संगठन में भर्ती करती है। आयशा का नेटवर्क महज भारत तक ही सीमित नहीं हैं, ये अमेरिका, यूरोप, संयुक्त अरब अमीरात अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश आदि में देशों से भी आईएस के लिए भर्तियां करती थी।