फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Philippines IS recruiter Karen Aisha Hamidon arrested radicalized Indian youth

फिलीपींस: IS के लिए भर्तियां करने वाली गिरफ्तार, भारतीय युवाओं को ऐसे बनाती थी शिकार

Sat, 21 Oct 2017 11:04 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 21 Oct 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
Philippines IS recruiter Karen Aisha Hamidon arrested radicalized Indian youth
आईएस के लिए भर्ती करने वाली आयशा हामिडन

भारतीय युवाओं को आतंकी संगठन आईएस (ISIS) की तरफ आकर्षित करने वाली महिला आयशा हामिडन को फिलीपींस से गिरफ्तार कर लिया गया है। आयशा हामिडन को फिलीपींस की नेशनल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (NBI) टीम ने पकड़ा है, उस पर सोशल मीडिया के जरिए आईएस के लिए भर्तियां करने का आरोप है।

विज्ञापन


भारत की नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी काफी वक्त से आयशा के पीछे थी। NIA का दावा है कि हामिडन हाल ही में भारत में गिरफ्तार किए गए दो आईएस आतंकियों मोहम्मद सिराजुद्दीन और मोहम्मद नासिर के संपर्क में थी।
विज्ञापन


फिलीपींस में बैठकर भारतीय युवाओं को फंसा रही ISIS की ये हुस्नपरी
विज्ञापन
विज्ञापन


अब NIA फिलीपींस से संपर्क कर आयशा से पूछताछ की इजाजत मांग सकता है, यह पूछताछ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हो सकती है। ये भी हो सकता है कि भारत से एक टीम मनीला पूछताछ के लिए भेजी जाए। NIA ने अपनी दो चार्जशीट में आयशा का नाम शामिल किया है।

NIA के मुताबिक, आयाशा फेसबुक, व्हाट्सऐप, ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए युवाओं को बरगलाकर आतंकी संगठन में भर्ती करती है। आयशा का नेटवर्क महज भारत तक ही सीमित नहीं हैं, ये अमेरिका, यूरोप, संयुक्त अरब अमीरात अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश आदि में देशों से भी आईएस के लिए भर्तियां करती थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed