{"_id":"65e68b3c63936fcd9400b208","slug":"nia-is-conducting-searches-across-seven-states-in-the-bengaluru-prison-radicalisation-case-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: बंगलूरू में आतंकी साजिश के मामले में एनआईए सतर्क, सात विभिन्न राज्यों में तलाशी शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: बंगलूरू में आतंकी साजिश के मामले में एनआईए सतर्क, सात विभिन्न राज्यों में तलाशी शुरू
Tue, 05 Mar 2024 10:57 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 05 Mar 2024 10:57 AM IST
सार
पिछले साल दिसंबर में एनआईए ने उन स्थानों की तलाशी ली थी, जहां से आतंकियों के जुड़े होने की आशंका थी। पिछले साल नौ दिसंबर को महाराष्ट्र और कर्नाटक के विभिन्न इलाकों से प्रतिबंधित आतंकी संगठन के 15 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
एनआईए
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को आतंकी साजिश के मामले में सात राज्यों के 17 स्थानों पर छापेमारी की। बेंगलुरु शहर पुलिस ने पिछले साल जुलाई में सात पिस्तौल, चार हथगोले, एक मैगजीन सहित अन्य गोला-बारूद की जब्ती के बाद मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
शुरुआत में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था और उनसे पूछताछ के बाद एक और गिरफ्तारी हुई, जिससे मामले में कुल छह गिरफ्तारियां हुईं। लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी टी. नासिर इस मामले में जुनैद अहमद के साथ आरोपी है। नासिर ने बेंगलुरु की केंद्रीय जेल में पांच लोगों को कट्टरपंथी बनाया था। फिलहाल जुनैद अहमद फरार है।
एनआईए ने पिछले साल अक्टूबर में जुनैद अहमद के घर सहित कई जगहों पर तलाशी ली थी। एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को सात राज्यों में 17 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
#WATCH | Ramanathpuram, Tamil Nadu: NIA is conducting searches across seven states in the Bengaluru Prison Radicalisation case.
विज्ञापन
(Visuals from Keezhakarai Paruthippara Street and Palaniappa area) pic.twitter.com/YWnvPyh2wN— ANI (@ANI) March 5, 2024