फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA conducts searches at 12 loacations of J&K and arrests seven hurriyat leaders

टेरर फंडिंग: हुर्रियत नेताओं के 12 ठिकानों पर NIA ने की छापेमारी, गिलानी पर भी नजर

Wed, 16 Aug 2017 12:24 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Wed, 16 Aug 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
NIA conducts searches at 12 loacations of J&K and arrests seven hurriyat leaders

टेरर फंडिंग मामलों की जांच में जुटी राष्ट्रीय जांच सुरक्षा एजेंसी ने हुर्रियत नेताओं पर अपना शिकंजा लगातार बनाया हुआ है। अब जम्मू और कश्मीर के 12 इलाकों पर एनआईए ने छापेमारी की है, जिसमें श्रीनगर, बारामूला और हंदवाड़ा जैसे इलाके भी शामिल हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: अलगाववादी नेता शब्बीर शाह का साथी गिरफ्तार, टेरर फंडिंग मामले में ED ने की कार्रवाई
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एनआईए ने श्रीनगर में दो जगह पीरबाग और आलूचीबाग में छापेमारी की है। यहां बिजनेसमैन को अपना निशाना बनाया गया है। हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से जुड़े जहूर वटाली के करीबियों पर छापेमारी की जा रही है, जिसमें उसके रिश्तेदार समेत ड्राइवर भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एनआईए ने इस छापेमारी के साथ ही अपनी पैनी नजर अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी पर बना ली है। साथ ही गिलानी के बेटों नईम और नसीम से उनके पिता की भूमिका पर सवाल-जवाब जारी हैं।
 


इससे पहले एएनआईए ने दिल्ली हाई कोर्ट से कहा कि उनसे अलगाववादी नेताओं से पूछताछ पूरी कर ली है। बता दें कि एनआईए अलगावादी नेता अल्ताफ शाह, मेहराजुद्दीन कलवाल, पीर सैफुला और एन खान से पूछताछ पूरी कर रही थी। 

हुर्रियत नेता शब्बीर शाह गिरफ्तार

जम्मू- कश्मीर में आतंकियों को फंडिंग मामले में गिरफ्तार हुए अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को दिल्ली कोर्ट में पेश किया गया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की रिमांड और बढ़ाए जाने की मांग को लेकर कोर्ट में आवेदन दिया था।

बता दें कि इस आरोप में कई गिरफ्तारियां हुईं  हैं, जिनमें श्रीनगर से प्रॉपर्टी डीलर की गिरफ्तारी अहम है। जिसका संबंध हवाला लेन-देन से है। इसके अलावा एक ऐसी संदिग्ध की गिरफ्तारी भी हुई है जिसने करन नगर में होटल खरीदा था।

ईडी वकील के आवेदन पर सुनवाई करते हुए दिल्ली कोर्ट ने अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की रिमांड भी बढ़ाई थी। ईडी के वकील ने शब्बीर शाह से पूछा था कि क्या आप भारत माता की जय बोल सकते हैं? तब कोर्ट ने ईडी के वकील से कहा कि अदालत की कार्यवाही को टीवी चैनल की बहस ना बनाया जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed