फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nia conducts search operation in two places in assam

NIA: एनआईए ने असम में दो जगहों पर चलाया तलाशी अभियान, जानें किस मामले में की कार्रवाई

Sat, 21 May 2022 11:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 21 May 2022 11:09 PM IST
सार

एनआईए ने अंसारुल्ला बांग्ला टीम मामले में रविवार को तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के बारे में एनआईए अधिकारी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के घरों की तलाशी के दौरान, प्रशिक्षण देने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाले प्रतिबंधित साहित्य के साथ ही अन्य दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
nia conducts search operation in two places in assam
nia - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शनिवार को असम के बारपेटा जिले में दो जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। एनआईए ने यह कार्रवाई  अंसारुल्ला बांग्ला टीम मामले में की। कार्रवाई के बारे में एनआईए अधिकारी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के घरों की तलाशी के दौरान, प्रशिक्षण देने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला प्रतिबंधित साहित्य और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि ये मामला असम के बारपेटा जिले में संचालित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल-कायदा इन इंडियन सबकांटिनेंट से संबद्ध अंसारुल्ला बांग्ला टीम के सक्रिय माड्यूल से संबंधित है। जिसे बांग्लादेश के एक नागरिक के नेतृत्व में चलाया जा रहा था। इसे लेकर चार मार्च को बारपेटा जिले में दर्ज किया गया था। इसके बाद 22 मार्च को एनआईए ने फिर से मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।
विज्ञापन


एनआईए ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल-कायदा इन इंडियन सबकांटिनेंट से संबद्ध अंसारुल्ला बांग्ला टीम के सक्रिय माड्यूल के बारे में बताया कि इसे चलाने वाले बांग्लादेशी नागरिक ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था। यहां  उसने भारत में अल-कायदा के लिए आधार बनाने के लिए अंसार (स्लीपर सेल माड्यूल) में काम करने के लिए युवाओं का उकसाया। इस काम के लिए युवाओं को प्रशिक्षण भी दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed