फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA conducted searches at seven locations in Karnataka in the 2020 DJ Halli & KG Halli police station attacks

कर्नाटक: एनआईए की सात जगहों पर छापेमारी, 2020 में दो पुलिस स्टेशनों पर हमले के मामले में कार्रवाई

Sat, 07 Aug 2021 08:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित एजेंसी, बेंगलूरू
एजेंसी, बेंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 07 Aug 2021 08:27 PM IST
सार

कर्नाटक के डीजे हल्ली और केजी हल्ली पुलिस स्टेशनों पर पिछले साल अगस्त में भीड़ ने हमला कर दिया था। यहां पैगंबर मुहम्मद के बारे में अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट का विरोध कर रही भीड़ हिंसक हो गई थी और पुलिस स्टेशनों पर धावा बोल दिया था।

विज्ञापन
NIA conducted searches at seven locations in Karnataka in the 2020 DJ Halli & KG Halli police station   attacks
बंगलूरू में हिंसा - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को कर्नाटक के सात जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई 2020 के डीजे हल्ली और केजी हल्ली पुलिस स्टेशनों पर हुए हमलों के मद्देनजर की गई है। जांच एजेंसी ने बताया कि मामले में सात फरार आरोपियों के परिसरों की तलाशी ली गई है।
विज्ञापन


एनआईए अधिकारी ने कहा कि डीजे हल्ली और केजी हल्ली पुलिस स्टेशनों में पिछले साल अगस्त में दो मामले दर्ज किए गए थे, जब पैगंबर मुहम्मद के बारे में कथित अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट का विरोध कर रही भीड़ हिंसक हो गई थी और पुलिस स्टेशनों परहमला कर दिया था।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया। वाहनों को आग लगा दी और दो पुलिस थानों और उसके आसपास की सरकारी और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद एनआईए ने मामलों को फिर से दर्ज किया और फरवरी में दो पुलिस स्टेशनों पर हमलों के सिलसिले में क्रमशः 109 और 138 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। एनआईए अधिकारी ने कहा कि तलाशी के दौरान फरार आरोपी के परिसर से विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed