फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA arrests 2 men for 'radicalising' youngsters in TN, 'promoting' Indian laws as anti-Islamic

Tamil Nadu: हिज्ब-उत-तहरीर के ठिकानों पर NIA की छापेमारी, दो गिरफ्तार; युवाओं को कट्टरपंथी बनाने का आरोप

Sun, 30 Jun 2024 07:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 30 Jun 2024 07:53 PM IST
सार

Tamil Nadu: एनआईए ने कहा कि तमिलनाडु के पांच जिलो में दस स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके बाद दो लोग गिरफ्तार किए गए। दोनों हिज्ब उत-तहरीर के सदस्य हैं।

विज्ञापन
NIA arrests 2 men for 'radicalising' youngsters in TN, 'promoting' Indian laws as anti-Islamic
एनआईए - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय इस्लामी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया। उन पर तमिलनाडु में युवाओं को कट्टरपंथी बनाने का आरोप लगा है। 

विज्ञापन


केंद्रीय एजेंसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान तंजावुर जिले के अब्दुल रहमान और मुजीबुर रहमान के रूप में हुई है। एनआईए ने कहा कि दक्षिणी राज्य के पांच जिलो में दस स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके बाद दो लोग गिरफ्तार किए गए। दोनों हिज्ब उत-तहरीर के सदस्य हैं। यह एक अंतरराष्ट्रीय इस्लामवादी और कट्टरपंथी संगठन है, जो इस्लामी खलीफा को फिर से स्थापित करने और संगठन के संस्थापक तकी अल-दीन अल नाभाना द्वारा लिखे गए संविधान को लागू करने के लिए काम कर रहा है। 
विज्ञापन


बयान में कहा गया, एनआईए की जांच से पता चला है कि वे युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के लिए गोपनीय प्रशिक्षण देने, लोकतंत्र और भारतीय संविधान, कानून और न्यायपालिका आदि को इस्लाम विरोधी के रूप में बढ़ावा देने में शामिल थे। एजेंसी ने कहा कि प्रशिक्षण में लोगों को सिखाया गया कि भारत अब दारुल कुफ्र है और हिंसक जिहाद छेड़कर देश में इस्लामिक स्टेट की स्थापना कर इसे दारुल इस्लाम में बदलना उनका दायित्व है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया, आज की तलाशी में डिजिटल उपकरण (मोबाइल फोन, लैपटॉप, सिम कार्ड और मेमोी कार्ड) और कई आपत्तिजनकर दस्तावेज जब्त किए गए। इन दस्तावेजों में हिज्ब-उत-तहरीर, इस्लामिक स्टेट और खिलाफा सरकार और उसके वित्त पोषण के ढांचे आदि की विचारधारा वाली किताबें और प्रिंट आउट शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed