फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA arrests 16 people in Ram Navami violence case in West Bengal

Ram Navami Violence: रामनवमी हिंसा मामले में 16 लोग गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल में एनआईए की कार्रवाई

Mon, 26 Feb 2024 09:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 26 Feb 2024 09:53 PM IST
सार

घटना पिछले साल 30 मार्च को पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के दलखोला में रामनवमी के जश्न के जुलूस के दौरान हुई थी।

विज्ञापन
NIA arrests 16 people in Ram Navami violence case in West Bengal
NIA - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पिछले साल पश्चिम बंगाल में रामनवमी जुलूस के दौरान सांप्रदायिक हिंसा की साजिश रचने और उसे अंजाम देने के आरोप में की गई है। केंद्रीय एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान हुए खुलासे और जब्त की गई वीडियो फुटेज से आरोपियों की पहचान के आधार पर गिरफ्तारियां की गई हैं।

विज्ञापन


घटना पिछले साल 30 मार्च को पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के दलखोला में रामनवमी के जश्न के जुलूस के दौरान हुई थी। प्रवक्ता ने कार्रवाई को बड़ी सफलता बताया है। उनका कहना है कि आरोपी जुलूस में भाग लेने वाले एक विशेष समुदाय के सदस्यों पर हमले के आरोपी हैं। उत्तर दालखोला के तजामुल चौक पर हमले के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा मामले में पुलिस ने शुरुआत में 162 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


इसके बाद कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 27 अप्रैल को रामनवमी समारोह के दौरान सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित मामलों को एनआईए को सौंपने का आदेश दिया। फिर एनआईए ने दालखोला और पांच अन्य मामलों की जांच शुरू की। गिरफ्तार किए गए 16 आरोपी दालखोला के निवासी हैं। एनआईए मामले में आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed