{"_id":"5d2cc0148ebc3e6cd3275d56","slug":"nia-arrests-14-people-suspected-of-attempting-to-set-up-terror-group-in-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु में आतंकी गुट खड़ा करने की कोशिश नाकाम, एनआईए ने 14 संदिग्धों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु में आतंकी गुट खड़ा करने की कोशिश नाकाम, एनआईए ने 14 संदिग्धों को किया गिरफ्तार
Tue, 16 Jul 2019 03:21 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 16 Jul 2019 03:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने तमिलनाडु में आतंकी गुट अंसारुल्ला को खड़ा करने की कोशिश कर रहे 14 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को हाल ही में सऊदी अरब ने भारत को सौंपा था।
इन्हें विशेष विमान से चेन्नई लाया गया और पूनमाल्ली में एनआईए कोर्ट के विशेष जज सेंतूर पांडियन के सामने पेश किया गया। एनआईए की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 25 जुलाई तक केंद्रीय एजेंसी की हिरासत में भेज दिया।
सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार किए गए लोगों पर आरोप है कि ये लोग तमिलनाडु में आतंकी गुट अंसारुल्ला को खड़ा करने के लिए पैसा जुटा रहे थे। इन्हें हाल ही में सऊदी अरब से भारत प्रत्यर्पित किया गया।
विज्ञापन
इस मामले में एनआईए ने शनिवार को हसन अली और हरीश मोहम्मद को गिरफ्तार किया था। एजेंसी का कहना था कि उसने एक गैंग का भंडाफोड़ किया है जो भारत में आतंकी हमलों की तैयारी कर रहा था और इसके लिए साजिश रचने के साथ पैसा भी जुटा रहा था। इनका मकसद देश में इस्लामिक राज स्थापित करना था। एनआईए ने चेन्नई और नागपट्टिनम जिलों में आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी भी की थी।