फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NHRC Chief Arun Kumar Mishra said that no human rights violation in India

Arun Mishra: NHRC प्रमुख बोले- भारत में नहीं हो रहा मानवाधिकारों का उल्लंघन; मणिपुर की घटना को लेकर कही यह बात

Sat, 16 Sep 2023 10:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 16 Sep 2023 10:48 PM IST
सार

Arun Mishra: एनएचआरसी प्रमुख ने कहा, आंकड़ों के आधार पर मुझे नहीं लगता कि भारत में मानवाधिकार के उल्लंघन की शिकायतों में वृद्धि हुई है। मणिपुर की घटना को पूरे भारत में मानवाधिकार की स्थिति के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

विज्ञापन
NHRC Chief Arun Kumar Mishra said that no human rights violation in India
न्यायमूर्ति अरुण कुमार मिश्रा (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) एशिया प्रशांत क्षेत्र के राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थानों का दिल्ली में 20-21 सितंबर को द्विवार्षिक सम्मेलन आयोजित कर रहा है। इस सम्मेलन को लेकर एनएचआरसी प्रमुख जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि इसमें लगभग 31 देश भाग लेने जा रहे हैं। उनमें से पांच या छह देश पर्यवेक्षक के रूप में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हमारे पास चर्चा के लिए तीन सत्र हैं। 

विज्ञापन


'कुछ विदेशी एजेंसियां उठा रहीं सवाल'
भारत में मानवाधिकारों के उल्लंघन के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर हम अपने रिकॉर्ड को देखें और बीते तीन दशकों में जो घटनाएं हुई हैं, आंकड़ों के आधार पर मुझे नहीं लगता कि भारत में मानवाधिकार के उल्लंघन की शिकायतों में वृद्धि हुई है। मणिपुर की घटना को पूरे भारत में मानवाधिकार की स्थिति के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। हर देश में उल्लंघन की घटनाएं हैं, जो आम बात है। उन्होंने कहा, कुछ विदेशी एजेंसियां भारत में मानवाधिकारों के उल्लंघन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठा रही हैं। 
विज्ञापन


'मणिपुर की घटना एक जातीय हिंसा'
एनएचआरसी प्रमुख जस्टिस मिश्रा ने आगे कहा, 'मणिपुर का मामला अलग है। वहां ऐसी घटना जातीय हिंसा में हुई है। केवल मणिपुर की घटना को आधार बनाकर सही स्थिति बयां नहीं की जा सकती। मुझे नहीं लगता कि वर्तमान में भारत में मानवाधिकारों का कोई घोर उल्लंघन हो रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed