NHAI का सफाई अभियान: गंदे शौचालयों की फोटो भेजो, 1000 रुपये का फास्टैग रिचार्ज पाओ
एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्ग के उपयोगकर्ताओं को एक खास सफाई अभियान से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया है। इसके तहत राजमार्ग उपयोगकर्ता अगर टोल प्लाजा पर गंदे शौचालयों के बारे में सूचना देते हैं तो उन्हें अपने फास्टैग खाते में 1,000 रुपये का इनाम मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस एप के जरिये कर सकेंगे शिकायत
राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को शिकायत के लिए राजमार्गयात्रा एप के नवीनतम संस्करण पर जियो-टैग्ड (लोकेशन के साथ) तस्वीरें अपलोड करनी होंगी। शिकायत करने वाले को नाम, स्थान, वाहन पंजीकरण संख्या और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी साझा करनी होगी। जिसके बाद वाहन पंजीकरण संख्या (वीआरएन) को 1,000 रुपये का फास्टैग रिचार्ज मिलेगा। यह पुरस्कार किसी अन्य को हस्तांतरित नहीं किया जा सकेगा और नकद में नहीं मिलेगा।
बयान के अनुसार, यह अभियान केवल एनएचएआई के अधिकार क्षेत्र में निर्मित और संचालित शौचालयों पर ही लागू होगा। खुदरा ईंधन स्टेशनों, ढाबों या एनएचएआई के नियंत्रण से बाहर अन्य सार्वजनिक सुविधाओं पर स्थित अन्य शौचालय इससे बाहर रखे गए हैं।
ये शर्तें होगी लागू
बयान में कहा गया है कि प्रत्येक वाहन पंजीकरण संख्या पूरी योजना अवधि के दौरान केवल एक पुरस्कार के लिए पात्र होगा। साथ ही, प्रत्येक राष्ट्रीय राजमार्ग शौचालय सुविधा उस स्थान के लिए प्राप्त रिपोर्ट की संख्या पर गौर किए बिना, प्रतिदिन केवल एक बार पुरस्कार के लिए पात्र होगी। यदि एक ही दिन में एक ही शौचालय के लिए कई रिपोर्ट प्राप्त होती हैं, तो केवल राजमार्गयात्रा ऐप के माध्यम से रिपोर्ट की गई पहली वैध तस्वीर ही पुरस्कार के लिए पात्र माने जाएंगे।
बयान में कहा गया है कि एप के माध्यम से ली गई केवल स्पष्ट, जियो-टैग की गई और टाइम-स्टैम्प वाली तस्वीरों पर ही विचार किया जाएगा। किसी भी छेड़छाड़ की गई, डुप्लिकेट या पहले से रिपोर्ट की गई तस्वीरों को अस्वीकार कर दिया जाएगा।