{"_id":"5dd6abc18ebc3e5497073db7","slug":"ngt-seeks-report-on-death-of-18000-migratory-birds-at-sambhar-lake-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांभर झील में 18 हजार पक्षियों की मौत पर एनजीटी ने लिया संज्ञान, 22 जनवरी तक मांगी रिपोर्ट ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सांभर झील में 18 हजार पक्षियों की मौत पर एनजीटी ने लिया संज्ञान, 22 जनवरी तक मांगी रिपोर्ट
Thu, 21 Nov 2019 08:52 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Thu, 21 Nov 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
हजारों प्रवासी पक्षियों की मौत हुई
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के सांभर झील में 18 हजार से ज्यादा प्रवासी पक्षियों की मौत पर एनजीटी ने स्वत: संज्ञान लेते हुए तलब की है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) ने मीडिया खबरों को देखने के बाद रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
एनजीटी अध्यक्ष जस्टिस आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने प्रशासन से तथ्यों और अब तक की कार्रवाई पर रिपोर्ट मांंगी है। एनजीटी ने नेशनल वेटलैंड अथॉरिटी, स्टेट वेटलैंड अथॅारिटी, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जयपुर जिला मजिस्ट्रेट से अगले साल 22 जनवरी से पहले यह रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
राजस्थान में देश की सबसे बड़ी पक्षी त्रासदी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक 11 दिनों में 18,059 विदेशी पक्षियों की मौत हो चुकी है। मगर पक्षियों की मौत का कारण अभी तक किसी को नहीं पता चला है। पक्षियों के नमूनों को जांच के लिए देश समेत चार राज्यों में भेजा गया है।
विज्ञापन
यह सभी शव जयपुर के पास 90 वर्ग किमी में फैली सांभर झील में मिले हैं। नमक के लिए मशहूर सांभर की यह झील खारे पानी की देश की सबसे बड़ी झील है। राजस्थान के पूर्व चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन आरएन मेहरोत्रा ने कहा कि देश में अभी तक कहीं भी इतनी बड़ी तादाद में विदेशी पक्षियों की मौत नहीं हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार मरने वाले पक्षियों का आंकड़ा 50 हजार तक पहुंच सकता है।