फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NGT panel to probe allegations of illegal mining by BJP MP Brij Bhushan Singh

Brij Bhushan: बृजभूषण की बढ़ी मुश्किल, अवैध खनन के आरोपों की जांच करेगी NGT की कमेटी

Thu, 03 Aug 2023 01:44 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 03 Aug 2023 01:44 PM IST
सार

मामले में पूर्व WFI अध्यक्ष का कहना है कि मेरे परिवार या मेरा अवैध खनन से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। यह झूठी खबर है। घटना फर्जी और झूठी है। मेरे परिवार या मेरा इससे कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन
NGT panel to probe allegations of illegal mining by BJP MP Brij Bhushan Singh
BJP MP Brij Bhushan Singh - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहले से ही यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे सिंह के खिलाफ अवैध खनन के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने गुरुवार को जांच के आदेश दिए। बता दें, बृजभूषण के खिलाफ गोंडा के 3 गांवों में अवैध खनन की शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

इन गांवों में हो रहा अवैध खनन
शिकायतकर्ता ने गोंडा के मझारथ, जैतपुर और नवाबगंज गांव में अवैध रेत खनन और हर रोज करीब 700 से ज्यादा ओवरलोड ट्रकों के चलने से सड़क और पुल को नुकसान पहुंचने का आरोप लगाया है। इसी पर, न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति अरुण कुमार त्यागी और विशेषज्ञ सदस्य ए सेंथिल वेल की पीठ ने कहा कि मामले को सुनने पर प्रतीत हो रहा है कि यह पर्यावरण से जुड़ा हुआ है। इसलिए स्थिति की जांच करने और उचित कार्रवाई करने के लिए एक संयुक्त समिति का गठन किया जाए।

विज्ञापन

पर्यावरण को हुए नुकसान की जांच करेगी कमेटी
एनजीटी ने जांच के लिए एक संयुक्त कमेटी बनाई है, जिसमें पर्यावरण मंत्रालय, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी), राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और गोंडा के डीएम शामिल हैं। कमेटी अवैध खनन और ओवरलोड ट्रकों के चलते पर्यावरण को हुए नुकसान की जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जो महीने के भीतर मांगी रिपोर्ट
कमेटी से एक हफ्ते के अंदर उन जगहों का दौरा करने के लिए कहा गया, जहां पर अवैध खनन की शिकायत की गई। साथ ही तथ्यात्मक और कार्रवाई रिपोर्ट दो महीने के भीतर जमा करने को कहा। जांच के बाद कमेटी को 7 नवंबर तक रिपोर्ट दाखिल करनी होगी। 



भाजपा सांसद ने किया खंडन
मामले में पूर्व WFI अध्यक्ष का कहना है कि मेरे परिवार या मेरा अवैध खनन से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। यह झूठी खबर है। घटना फर्जी और झूठी है। मेरे परिवार या मेरा इससे कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed