{"_id":"5b8ab0d042c792464109e802","slug":"next-chief-justice-of-india-ranjan-gogoi-profile","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन हैं देश के अगले मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई? सीजेआई के खिलाफ फूंक चुके हैं बिगुल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कौन हैं देश के अगले मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई? सीजेआई के खिलाफ फूंक चुके हैं बिगुल
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 02 Sep 2018 05:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस कर सभी को चौंका देने वाले चार जजों में से एक जस्टिस रंजन गोगोई भी थे।
विज्ञापन
जस्टिस गोगोई असम के पूर्व मुख्यमंत्री केशव चंद्र गोगोई के पुत्र हैं। चीफ जस्टिस मिश्रा की अगले महीने 2 अक्टूबर को सेवानिवृत्ति के बाद जस्टिस गोगोई इस पद पर नियुक्त होने जा रहे हैं। इसके साथ ही वह पूर्वोत्तर भारत से इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले जज बन जाएंगे।
विज्ञापन
वर्ष 1978 में गुवाहाटी हाईकोर्ट से वकालत शुरू करने वाले जस्टिस गोगोई 2001 में गुवाहाटी हाईकोर्ट के जज बने थे। वर्ष 2012 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया था और इसके बाद वे चुनाव सुधार से लेकर आरक्षण सुधार तक के कई अहम फैसलों में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
कुछ अहम फैसले
- जाटों को केंद्रीय सेवाओं में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के दायरे से बाहर करने वाली पीठ में थे शामिल
- असम में घुसपैठियों की पहचान के लिए राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) बनाने का दिया निर्णय
- सौम्या मर्डर मामले में ब्लॉग लिखने पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू को अदालत में किया था तलब
- जेएनयू छात्रनेता कन्हैया कुमार के मामले में एसआईटी गठन से किया था इनकार
- कोलकाता हाईकोर्ट के जस्टिस कर्णन को छह महीने की कैद की सजा देने वाली पीठ में थे शामिल
- लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा व विधान परिषद चुनावों के उम्मीदवारों को संपत्ति, शिक्षा व चल रहे मुकदमों का ब्योरा देने का आदेश देने वाली पीठ में थे शामिल
- अनुसूचित जाति के एक आदमी को दूसरे राज्य में आरक्षण कोटे का लाभ नहीं दिए जाने का निर्णय सुनाया