फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news updates today pm modi women reservation politics crime

Updates: तेलंगाना में चार छात्रों ने की आत्महत्या, 12वीं की परीक्षा में असफल होने पर दी जान

Mon, 13 Apr 2026 01:31 PM IST
Nitin Gautam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitin Gautam Updated Mon, 13 Apr 2026 01:31 PM IST
विज्ञापन
news updates today pm modi women reservation politics crime
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
महिला आरक्षण कानून में प्रस्तावित संशोधन पर चर्चा के लिए बुलाए गए विशेष संसद सत्र से पहले पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को विज्ञान भवन में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में शिरकत करेंगे। सम्मेलन पंचायतों से लेकर संसद तक, सभी स्तरों पर शासन और नेतृत्व में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को भी दर्शाएगा। 
विज्ञापन

पीएम मोदी ने जलियांवाला बाग नरसंहार के बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलियांवाला बाग नरसंहार के बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, ''जलियांवाला बाग नरसंहार के सभी अमर बलिदानियों को मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। विदेशी हुकूमत की बर्बरता के खिलाफ उनके अदम्य साहस और स्वाभिमान की गाथा देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी। इन्द्रं वर्धन्तो अप्तुरः कृण्वन्तो विश्वमार्यम्। अपघ्नन्तो अराव्णः॥''
विज्ञापन
विज्ञापन

केरल: दुर्घटना पीड़िता के यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस ने जांच में किसी भी चूक से किया इनकार
केरल के अलप्पुझा जिले में एक महिला के साथ हुई कथित यौन उत्पीड़न की घटना की जांच में पुलिस ने किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार किया है। जिला पुलिस प्रमुख ने राज्य पुलिस प्रमुख को सौंपी अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है। यह मामला तब सामने आया जब दुर्घटना में घायल एक महिला को कायलकुलम के एक अस्पताल ले जाया जा रहा था। राज्य पुलिस प्रमुख रविदा ए. चंद्रशेखर ने अलप्पुझा जिले के पुलिस प्रमुख से इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी, क्योंकि पीड़िता ने आरोप लगाया था कि जांच सही दिशा में नहीं चल रही है। पीड़िता के अनुसार, घटना के एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उसका गोपनीय बयान दर्ज नहीं किया गया था और न ही उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया था। यह घटना 4 अप्रैल को केपीएसी जंक्शन पर हुई, जब पीड़िता एक पारिवारिक मित्र के साथ वाहन में यात्रा कर रही थी। पुलिस के अनुसार, कायलकुलम के एक व्यापारी, सिनिल सबद पर आरोप है कि उसने महिला को अस्पताल ले जाते समय उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार, अलप्पुझा जिला पुलिस प्रमुख एमपी मोहनचंद्रन ने रविवार रात को चंद्रशेखर को सौंपी अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि जांच में कोई चूक नहीं हुई है।
विज्ञापन

16 अप्रैल से 18 अप्रैल तक संसद में होने वाली बजट सत्र की विशेष बैठक के लिए कांग्रेस ने तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। इस व्हिप में लोकसभा के सभी सांसदों से विशेष बैठक के दौरान तीनों दिन संसद में मौजूद रहने का निर्देश जारी किया गया है।

तेलंगाना सरकार की मंत्री ने केसीआर को भेजा मानहानि नोटिस
तेलंगाना की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री दानासारी अनुसूया सीताक्का ने बीआरएस अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए स्मार्टफोन की खरीद में भ्रष्टाचार के आरोपों से संबंधित हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में भेजा गया है।

बीजेडी ने की राज्यसभा में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति
बीजेडी ने राज्यसभा में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। मानस रंजन मंगराज को राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल का नेता नियुक्त किया गया है और सुलता देव को राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल का उपनेता और मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है।

तेलंगाना में चार छात्रों ने की आत्महत्या

तेलंगाना में 12वीं की परीक्षा में असफल होने के बाद अलग-अलग घटनाओं में चार छात्रों ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाले छात्र 12वीं की परीक्षा में असफल होने से निराश थे। तेलंगाना बोर्ड का 12वीं परीक्षा का रिजल्ट रविवार को घोषित किया गया था। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को निर्मल ज़िले के एक गांव में, इंटरमीडिएट के एक छात्र ने फांसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में, रविवार को मेडक जिले के वेल्डुर्थी मंडल में हुई, जहां इंटरमीडिएट के छात्र ने आत्महत्या कर ली। इसी तरह, रविवार को आदिलाबाद जिले में एक 17 साल की एक छात्रा ने कथित तौर पर दो विषयों में फेल होने के कारण आत्महत्या कर ली।

एक अलग घटना में शुक्रवार को खम्मम जिले के मधिरा कस्बे के पास, इंटरमीडिएट के पहले साल के एक छात्र (17) की कथित तौर पर चलती ट्रेन के आगे कूदने से मौत हो गई; उसे डर था कि वह परीक्षा में फेल हो जाएगा, जबकि वह परीक्षा में पास हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed