फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates: Sack stuck in the wheel of Vivek Express, smoke started emanating due to brake binding

Odisha: विवेक एक्सप्रेस के पहिए में फंसा बोरा, डिब्बे से निकलने लगा धुंआ; दहशत में आए यात्री

Tue, 11 Jul 2023 05:45 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 11 Jul 2023 05:45 PM IST
सार

रेलवे के अधिकारी बसंत कुमार सत्पथी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि बोरे को पहिया से अलग कर दिया गया है और सुरक्षा के लिए अग्निशामक का इस्तेमाल भी किया गया।

विज्ञापन
News Updates: Sack stuck in the wheel of Vivek Express, smoke started emanating due to brake binding
Dibrugarh Kanyakumari Vivek Express - फोटो : Social Media

विस्तार

ओडिशा के ब्रह्मापुर स्टेशन के पास डिबरुगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस के पहिए में बोरा फंसने के कारण एक डिब्बे से धुंआ निकलने लगा। यह धुंआ किसी दुर्घटना के कारण नहीं, बल्कि पहिए की ब्रेक बाइडिंग में फंसे बोरे की वजह से हुआ। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के अधिकारी बसंत कुमार सत्पथी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गंजाम जिले से गुजर रही विवेक एक्सप्रेस में मंगलवार को यात्रियों के बीच उस समय दहशत फैल गई, जब उन्होंने एक बोगी के नीचे से धुआं निकलता देखा। जल्द ही यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन को ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन के पास रुकवा दिया और बाहर निकल गए।


अधिकारियों ने बताया कि रेलवे कर्मी तुरंत पहुंचे और एस-10 कोच की पड़ताल की। बोगी के ब्रेक-बाइंडिंग हिस्से में एक बोरी फंस गई थी। बोरी को पहिए से हटा दिया गया। इस दौरान आग बुझाने वाले उपकरण का इस्तेमाल भी किया गया। ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, यात्रियों ने बोगी बदलने की मांग की। अधिकारियों ने कहा कि हमने उन्हें आश्वस्त किया कि बोगी सुरक्षित है। ट्रेन 50 मिनट बाद रवाना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed