फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 12th Oct North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi

Updates: कर्नाटक में खाई में गिरी प्राइवेट बस, चालक की मौत; झारखंड में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Sat, 12 Oct 2024 09:59 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 12 Oct 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
News Updates 12th Oct North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
असम की मोरीगांव जिला जेल से शुक्रवार तड़के पांच विचाराधीन कैदी फरार हो गए। मोरीगांव के जिला आयुक्त देवाशीष शर्मा ने बताया कि पांचों विचाराधीन कैदी बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत आरोपी हैं। उन्होंने कहा, कैदियों के जेल से भागने की घटना रात एक और दो बजे के बीच हुई। उन्हें मोरीगांव और सोनितपुर जिलों से गिरफ्तार किया गया था। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कैदियों ने लोहे की सलाखें (ग्रिल) तोड़ दी और फिर चादर, कंबल और लुंगी को रस्सी के रूप में इस्तेमाल कर वे जेल की 20 फुट ऊंची दीवार से नीचे उतर गए। उन्होंने कहा कि फरार कैदियों को गिरफ्तार करने के लिए तलाश अभियान चल रहा है। शर्मा ने कहा कि इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 
विज्ञापन


कर्नाटक में कांग्रेस विधायक का अपनी ही सरकार पर निशाना, किसानों के लिए कुछ नहीं किया
कर्नाटक में कांग्रेस विधायक भरमगौड़ा कागे उर्फ राजू कागे ने शुक्रवार को अपनी ही सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया जबकि वह पिछले एक साल से इस मुद्दे को उठा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में किसानों के कल्याण के लिए कोई योजना शुरू नहीं की गई जबकि उन्होंने कृषि संबंधी मुद्दों के लिए बंगलूरू स्थित राज्य विधानमंडल और सचिवालय के मुख्यालय विधान सौध में सुसाइड करने की धमकी भी दी थी। किसानों के लिए कोई योजना नहीं बनाई जा रही है। अगर चावल और दूसरी फसलें नहीं उगाई जाएंगी तो देश क्या खाएगा? क्या हमें करेंसी नोट खाने चाहिए? पहले किसानों को जीवित रहने में मदद करें। उन्होंने कहा कि यह देश तभी प्रगति कर सकता है जब किसान जीवित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा के पूर्व विधायक निरंजन प्रधान का 67 की उम्र में निधन
ओडिशा के पूर्व विधायक निरंजन प्रधान का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि मस्तिष्क आघात के बाद लगभग एक महीने से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्होंने बृहस्पतिवार रात अंतिम सांस ली। प्रधान के बेटे दीपक ने बताया कि उनके पिता मधुमेह से भी पीड़ित थे। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने प्रधान के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रधान पहली बार 2004 में गंजम के कोडाला विधानसभा क्षेत्र से चुने गए और 5 साल बाद उसी जिले के पोलासरा क्षेत्र से भी जीत हासिल की। उन्होंने बीजू जनता दल के टिकट पर दोनों सीटें जीतीं। 2019 के चुनाव में बीजद से टिकट नहीं मिलने के बाद प्रधान भाजपा में शामिल हो गए थे।
 

ओडिशा में महानदी में नहाने के दौरान दो छात्रों की मौत

ओडिशा के संबलपुर में महानदी नदी में नहाने के दौरान दो छात्र लापता हो गए। शनिवार को उनके शव बाहर निकाले गए। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और अग्निशमन कर्मियों की एक बचाव टीम ने आज सुबह शव बरामद किया। दोनों छात्र शुक्रवार को नहाने के लिए महानदी नदी के पास गए थे। मृतकों की पहचान कनिस्क कानित और हिमांशु सिंह के तौर पर की गई है। दोनों कक्षा नौवीं के छात्र थे। 

केरल में मधुमक्खी के हमले में एक महिला की मौत

केरल में तिरुवनंतपुरम के एक गांव में झाड़ियों की सफाई करते समय मधुमक्खियों के झुंड ने 63 वर्षीय एक महिला को और अन्य लोगों को काट लिया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान सुशीला के तौर पर की गई है जो अरुविक्कारा ग्राम पंचायत के मुलयारा की रहने वाली है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत सात अक्तूबर को महिला समेत 20 से अधिक मजदूर अपने दैनिक काम के दौरान मधुमक्खी की चपेट में आ गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान सुशीला की मौत हो गई।


 

केरल में आठ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

कर्नाटक के उडुप्पी में अवैध रूप से रह रहे आठ बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने पकड़ा। ये सभी पिछले तीन साल से फर्जी पासपोर्ट या वीजा के जिले के हुडे गांव में रह रहे थे। शुक्रवार को पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया और उनके अवैध प्रवास के बारे में विस्तृत पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों के पास फर्जी आधार कार्ड भी है। आरोपियों को नकली दस्तावेज कहां से मिला इसकी जांच जारी है। 

सिक्किम में कुपुप-शेराथांग रोड, 74 अन्य परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सिक्किम में कुपुप-शेराथांग रोड और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की 2,236 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 74 अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। रक्षा मंत्री ने पश्चिम बंगाल के सुकना में त्रिशक्ति कोर के मुख्यालय से परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन किया।

रक्षा मंत्री ने इन परियोजनाओं को सीमावर्ती बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और इन क्षेत्रों की सामाजिक-आर्थिक प्रगति सुनिश्चित करने के सरकार के अटूट संकल्प का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं देश की रक्षा तैयारियों को बढ़ाने में एक लंबा रास्ता तय करेंगी, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के '2047 तक विकसित भारत' के सपने को ऐसी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के माध्यम से साकार किया जा सकता है।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैली ये 75 बीआरओ बुनियादी ढांचा परियोजनाएं - 22 सड़कें, 51 पुल और दो अन्य - 2,236 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई हैं।

झारखंड: पश्चिमी सिंहभूम में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में अज्ञात लोगों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात जब अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से हमला किया, तब पीड़ित सो रहे थे।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि पीड़ितों में पति, पत्नी और बेटी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह पूछे जाने पर कि क्या यह जादू-टोने से संबंधित हत्या थी, एसपी ने कहा कि यह अभी स्पष्ट नहीं है।

कर्नाटक: खाई में गिरी प्राइवेट बस, चालक की मौत

कर्नाटक के मंगलुरु के पुत्तूर इलाके में शनिवार को एक प्राइवेट बस गहरी खाई में गिर गई, जिससे बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बस चालक की पहचान भरत के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय बस में केवल चालक और परिचालक ही सवार थे । उन्होंने बताया कि परिचालक को मामूली चोटें आयी हैं। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed